Rajasthan Forester Recruitment 2026: आज ही आवेदन करें! वनपाल 259 पदों की भर्ती का आखिरी दिन

Feb 11, 2026, 10:43 IST

RSSB Forester Recruitment 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के 259 पदों के लिए आवेदन विंडो आज 11 फरवरी रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत अपना फॉर्म भरकर जमा कर दें।

RSSB Forester Recruitment 2026
RSSB Forester Recruitment 2026

RSSB Forester Recruitment 2026: राजस्थान में वनपाल (Forester) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 11 फरवरी 2026 है। राज्य सरकार द्वारा जारी इस भर्ती में कुल 259 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें बिना समय गवाए अभी अपना फॉर्म भरकर जमा करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन का लिंक SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026, रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है।

Rajasthan Forester Vacancy 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती हाइलाइट्स

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने 5 जनवरी 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन अपलोड किया। RSSB ने एडवरटाइजमेंट नंबर 01/2026 के तहत फॉरेस्टर (वनपाल) डायरेक्ट रिक्रूटमेंट 2026 में कुल 259 पदों की भर्ती की घोषणा की है। 12वीं पास उम्मीदवार जिन्होंने CET (सीनियर सेकेंडरी लेवल) क्वालिफाई किया है, वे आवेदन करने के योग्य हैं। RSSB वनपाल भर्ती 2026 से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

  • आयोजक संस्था: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB)

  • पद का नाम: फॉरेस्टर (वनपाल)

  • विज्ञापन संख्या: 01/2026

  • विभाग का नाम: फॉरेस्ट डिपार्टमेंट

  • कुल पद: 259

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे)

  • शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास या CET 10+2 क्वालिफाइड

  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष

  • आधिकारिक वेबसाइट: https://rssb.rajasthan.gov.in/

RSSB फॉरेस्टर एलिजिबिलिटी 2026 क्या है?

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार ने राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर या सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन से या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी समकक्ष परीक्षा से सीनियर सेकेंडरी (10+2) कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। राजस्थान का निवासी होना लाभकारी माना जाएगा।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

Rajasthan Vanpal Recruitment 2026 Apply Link

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 11 फरवरी 2026 रखी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें, ताकि आखिरी समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

यहां क्लिक करें- RSSB Vanpal Recruitment 2026 (Link Active)

RSSB वनपाल भर्ती 2026 आवेदन शुल्क क्या है?

RSSB वनपाल भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन के लिए OTR सिस्टम से फीस जमा करना जरूरी है। बिना फीस के आवेदन अधूरा माना जाएगा और रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

  • General / Creamy Layer OBC / MBC: ₹600/-

  • Rajasthan Non-Creamy Layer OBC / MBC / EWS / SC / ST: ₹400/-

  • सभी PwD (दिव्यांग) उम्मीदवार: ₹400/-

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News