Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam Pattern 2026: क्या राजस्थान प्री डीएलईडी एग्जाम में निगेटिव मार्किंग होती है?

Last Updated: May 19, 2026, 19:19 IST

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam Pattern 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलईडी एग्जाम 2026 का आयोजन कल यानी 20 मई, को होने जा रहा है। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मॉड में OMR आधारित किया जाएगा। यह लेख मार्किंग स्कीम पर आधारित है। 

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam Pattern 2026
Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam Pattern 2026

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam Pattern 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड पहले इसे एग्जाम को बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) के नाम से जाना जाता था। अब इसे प्री डीएलएड के नाम से जाना जाता है। यह प्रवेश परीक्षा राजस्थान राज्य में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए हर साल आयोजित की जाती है। परीक्षा का आयोजन कल 20 मई, 2026 को होने जा रहा है। परीक्षा दो पारियों में होगी। जिसमें उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले तक ही मुख्य द्वार से एंट्री दी जाएगी। 

परीक्षा ऑफलाइन मॉड में OMR आधारित होगी। लिखित परीक्षा में मानसिक क्षमता, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शिक्षण योग्यता और भाषा क्षमता जैसे अनुभाग शामिल रहेंगे। परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड परीक्षा पैटर्न का विस्तार से अध्ययन करना चाहिए। इससे उम्मीदवारों को अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उम्मीदवारों को मार्किंग स्कीम जानने में भी मदद मिलेगी।

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam 2026: एग्जाम पैटर्न 2026

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR आधारित आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय 3 घंटे का होगा। इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जो कुल 600 अंकों के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा। उम्मीदवार बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न समझने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

भाग

पाठ्यक्रम

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

मानसिक योग्यता

50

150

राजस्थान की सामान्य जानकारी

50

150

शिक्षण अभिक्षमता

50

150

भाषा योग्यता

 

 

 

I. अंग्रेजी

20

60

 

II. (अ) संस्कृत अथवा (ब) हिंदी

30

90

 

कुल

200

600

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा शिफ्ट समय 2026

राजस्थान राज्य में वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा शिक्षण डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए राज्य भर से लगभग 6 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। शिफ्टों का समय नीचे टेबल में देखें:

शिफ्ट 1

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

शिफ्ट 2 

दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Exam 2026  क्या राजस्थान प्री डीएलईडी एग्जाम में निगेटिव मार्किंग होती है?

राजस्थान राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को यह जानना बहुत जरूरी है, कि परीक्षा में किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन OMR आधारित किया जाता है। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक जोड़ दिए जाते हैं। किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रश्नों को हल करें, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

ये भी देखें: Rajasthan BSTC Pre Deled Dress Code

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 19:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News