NCL Trainee Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मई, 2026 को समाप्त करने जा रहा है। इस भर्ती के तहत कुल 577 ट्रेनी पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती कोल इंडिया लिमिटेड की एक महत्वपूर्ण सहायक कंपनी में की जा रही है, जो देश के प्रमुख कोयला उत्पादन क्षेत्रों में से एक है। आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर शुरू कर दी गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी, PSU जॉब सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।
NCL Trainee Recruitment 2026: हाइलाइट्स
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा जारी की गई एक बड़ी भर्ती अधिसूचना है। इस भर्ती के तहत विभिन्न तकनीकी और नॉन-टेक्निकल ट्रेनी पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। NCL, Coal India Limited की एक प्रमुख सहायक कंपनी है जो कोयला उत्पादन और खनन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भर्ती से संबंधित अन्य विवरण नीचे टेबल में देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) |
| पदों की संख्या | 577 |
| पद का नाम | विभिन्न |
| ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि | 9 अप्रैल से 1 मई, 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 01 मई, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.nclcil.in |
NCL Trainee Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
NCL Trainee Recruitment 2026: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना अनिवार्य है। यह पात्रता अलग-अलग पदों के अनुसार तय की गई है ताकि सही उम्मीदवारों का चयन किया जा सके।इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में आवश्यक योग्यता होना जरूरी है। Operator पदों के लिए: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में अनुभव/लाइसेंस, Staff Nurse के लिए GNM या B.Sc Nursing, Pharmacist के लिए Diploma in Pharmacy, Technician पदों के लिए संबंधित मेडिकल या टेक्निकल डिप्लोमा।
NCL Trainee Recruitment 2026: आवेदन लिंक
संबंधित भर्ती केवल मध्य प्रदेश और यूपी के राज्यों में निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई, 2026 है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन पूरा कर सकते हैं।
एनसीएल ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
NCL Trainee Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन पूरा कर सकते हैं:
-
सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं।
-
“NCL Recruitment 2026” या “Career Section” पर क्लिक करें।
-
NCL Trainee Vacancy 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
-
नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
-
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
-
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।