HPRCA Special Educator Exam 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने 27 अप्रैल 2026 को स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से कक्षा V) और (VI-XII) के पदों के लिए लिखित परीक्षा 2026 की तिथि जारी कर दी है। जारी नोटिस के अनुसार, पूरे राज्य में 27 मई 2026 को स्पेशल एजुकेटर पदों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से कक्षा V) के लिए परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी, जबकि पोस्ट कोड 25023 के तहत स्पेशल एजुकेटर (VI-XII) पदों के लिए परीक्षा दोपहर की पाली में आयोजित की जाएगी।
HPRCA Special Educator Exam 2026 डाउनलोड लिंक
इन पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट http://hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध होगा। नीचे स्पेशल एजुकेटर परीक्षा तिथि की PDF डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।
| एचपीआरसीए स्पेशल एजुकेटर परीक्षा तिथि 2026 |
HPRCA Special Educator Exam 2026 - हाइलाइट्स
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://hprca.hp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर और परीक्षा केंद्र के संबंध में जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त होगी। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) |
| पद का नाम | स्पेशल एजुकेटर |
| पद का कोड | 25026 |
| परीक्षा की तिथि | 27 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से एक हफ्ते पहले |
| परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hprca.hp.gov.in |
HPRCA Special Educator Exam 2026 की PDF डाउनलोड कैसे करें?
एचपीआरसीए स्पेशल एजुकेटर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा की तिथि की PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एचपीआरसीए की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
-
Press Note/Notice पर क्लिक करें।
-
Press Note regarding the CBT of various post codes: 2026-04-27 पर क्लिक करें।
-
आपको सामने परीक्षा की तिथि की PDF खुल जाएगी।
-
PDF को डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।