NCERT Recruitment 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 117 शैक्षणिक पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 6 मार्च (शाम 5 बजे) तक बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार पहले किसी कारणवश अपना आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। NCERT की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन सहित पदों पर ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से शुरू किए गए थे। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम समय में आने वाली तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए अपना आवेदन नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।
NCERT का ट्वीट
Last Date Extended – NCERT Recruitment 2026
— NCERT (@ncert) February 16, 2026
Good news for aspiring candidates!
The last date to apply for Advt. No. 177/2026 (117 Academic Vacancies) has been extended.
New Last Date: 06 March 2026 (05:00 PM)
If you haven’t applied yet, this is your opportunity to join NCERT… pic.twitter.com/fYbkkx8MW9
NCERT Vacancy 2026 Last Date Extended: आवेदन लिंक
राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में निकली विभिन्न भर्तियों के माध्यम से दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलांग में शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन समय से पहले पूरा कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां डायरेक्ट आवेदन लिंक उपलब्ध करा दिया है।
| NCERT ऑनलाइन आवेदन लिंक |
पात्रता मानदंड, आयु सीमा और सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नवीनतम संशोधनों और विनियमों के साथ-साथ भारत सरकार और NCERT के नियमों द्वारा लागू होंगे।
NCERT Vacancy 2026: हाइलाइट्स
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से संबंधित भर्ती के लिए यह आवेदन केवल ऑनलाइन ही प्राप्त किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) |
| पद का नाम | शैक्षणिक पद |
| विज्ञापन संख्या | 177/2026 |
| पदों की संख्या | 117 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 6 मार्च, 2026 (शाम 5 बजे) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ncert.nic.in |
Check: SSC GD Exam Date 2026
NCERT Vacancy 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
NCERT की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
NCERT Vacancy 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
NCERT की ओर से शैक्षणिक पदों पर कुल 117 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, Latest Tab पर जाएं।
-
एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें।
-
एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएं और मांगी गई डिटेल्स भरें।
-
डॉक्यूमेंट्स स्कैन, सिग्नेचर और फोटो अपलोड करें।
-
अब एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation