JNV LEST Class 11 Result 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 11वीं के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें Download

Last Updated: May 11, 2026, 18:30 IST

JNV लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2026 11वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

JNV LEST Class 11 Result 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 11वीं के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें Download
JNV LEST Class 11 Result 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 11वीं के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें Download

JNV LEST Class 11 Result: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए JNV LEST कक्षा 11वीं का रिजल्ट आज 11 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है। 7 फरवरी 2026 को आयोजित हुए इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट और मेरिट लिस्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।  

जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (JNV LEST) 2026 11वीं के रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करें। साथ ही, जवाहर नवोदय विद्यालय में सेलेक्शन पूरी तरह से इस एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त मार्क्स और संबंधित जिले में जेएनवी की सीटों की उपलब्धता पर निर्धारित होगा।  

नवोदय विद्यालय 11वीं के रिजल्ट 2026 से जुड़ी हाइलेइट्स 

JNV LEST 11वीं के जारी हुए रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट 

जानकारी

संगठन का नाम

नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

एग्जाम का नाम

कक्षा 11 लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)

एग्जाम डेट

7 फरवरी 2026 / 15 मार्च 2026

रिजल्ट की डेट

11 मई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

navodaya.gov.in

लॉगिन क्रेडेंशियल

रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB)

JNV LEST 11वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

रिजल्ट कैसे चेक और डाउनलोड करें? 

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) JNV LEST 11वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Click here to check the result of Class XI LEST-2026’ वाले लिंक को ढूंढें।
  3. एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। 
  4. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि फिल करें।
  5. 'Check Result' बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  7. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

स्कोरकार्ड पर मौजूद महत्वपूर्ण जानकारी

छात्र आप स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन डिटेल्स को जरूरी चेक करें। 

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • राज्य और जिले का नाम
  • कैटेगरी (General/OBC/SC/ST)
  • आवंटित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का नाम

एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

रिजल्ट में चयन होने के बाद, छात्रों को संबंधित JNV में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आपको इन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाण पत्र (DOB Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile/Residence Certificate)
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • जाति/वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र 
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

यहां भी पढ़े: BCECEB ITI CAT 2026 Admit Card Out: बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के स्टेप्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 18:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News