JEECUP Counselling 2026: वर्किंग प्रोफेशन्स के लिए Choice Filling आज से शुरू, jeecup.admissions.nic.in से ऐसे भरें फॉर्म

Last Updated: Jul 23, 2026, 12:02 IST

UP Polytechnic Diploma for Working Professionals 2026: JEECUP ने ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर Working Professionals छात्रों के लिए 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही, इससे जुड़ा ऑफिशियल लिंक भी वेबसाइट पर मिल जाएगा।

JEECUP Counselling 2026: वर्किंग प्रोफेशन्स के लिए Choice Filling आज से शुरू, jeecup.admissions.nic.in से ऐसे भरें फॉर्म
JEECUP Counselling 2026: वर्किंग प्रोफेशन्स के लिए Choice Filling आज से शुरू, jeecup.admissions.nic.in से ऐसे भरें फॉर्म

JEECUP 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसलिंग (JEECUP) ने Working Professionals के लिए पॉलीटेक्निक डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए Choice Filling की प्रक्रिया आज 23 जुलाई 2026 से ऑफिशियल पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर शुरू कर दी गई है। साथ ही, कुछ देर में लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। 

यह काउंसलिंग उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो नौकरी के साथ-साथ अपनी Technical Qualification और स्किल सेट को अपग्रेड करना चाहते हैं। जिन छात्रों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब अपने पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच के ऑप्शन को ऑनलाइन फिल कर सकते हैं।

JEECUP 2026 Counselling Schedule से जुड़ी डिटेल्स 

JEECUP 2026 Counselling Schedule को देखने और काउंसलिंग से जुड़ी मुख्य डेट्स को जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल और PDF का डायरेक्ट लिंक देखें।  

इवेंट 

डेट्स 

Choice Filling की शुरुआत

23 जुलाई 2026

चॉइस लॉकिंग की लास्ट डेट 

25 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 

26 जुलाई 2026

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 

27 जुलाई से 29 जुलाई 2026

एडमिशन फीस 

27 जुलाई से 30 जुलाई 2026

JEECUP 2026 Working Professionals Schedule - यहां देखें

JEECUP Working Professionals Counselling 2026 Link Active: Soon 

How to Check JEECUP 2026 Working Professionals Schedule?

छात्र JEECUP 2026 Working Professionals Schedule को देखने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। यहां नीचे से आसान स्टेप्स के बारे में जानें। 

1. JEECUP की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर, यूपीजेईई वर्किंग प्रोफेशनल्स 2026 के लिए लॉगिन लिंक करें।

3. लॉग-इन करने के बाद छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें। 

4. फिर, काउंसलिंग शेड्यूल को खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें। 

5. फिर, उस PDF को डाउनलोड कर लें। 

6. एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

JEECUP 2026: District-wise Seat of Working Professional (Amethi)

छात्र JEECUP 2026 Counselling, District-wise Seat of Working Professional लिस्ट को देखने के लिए नीचे टेबल के साथ PDF को देखें।   

कॉलज के नाम 

कोर्स का नाम (कोड)

सीटें

सरकारी गर्ल्स पॉलिटेक्निक, अमेठी (2211)

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (107)

37

सरकारी गर्ल्स पॉलिटेक्निक, अमेठी (2211)

कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (118)

37

संजय गांधी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, जगदीशपुर, अमेठी (2221)

सिविल इंजीनियरिंग (102)

37

संजय गांधी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, जगदीशपुर, अमेठी (2221)

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (107)

37

संजय गांधी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, जगदीशपुर, अमेठी (2221)

यांत्रिक अभियांत्रिकी (उत्पादन) (113)

37

JEECUP 2026  District-wise Seat of Working Professional - यहां देखें

JEECUP 2026 Working Professionals, चॉइस फिलिंग कैसे करें?

छात्र अपने पसंदीदा कॉलेजौ और कोर्स को चुनने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए इन स्टेप्स पर नजर डालते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें। 

2. लॉगिन डिटेल्स: होमपेज पर दिए गए 'Choice Filling for Working Professionals 2026' लिंक पर क्लिक करें। फिर, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें। 

3. चॉइस सेलेक्ट करें: उपलब्ध कॉलेज और ब्रांच की लिस्ट में से अपनी प्राथमिकता के अनुसार ऑप्शन को चुनें। 

4. री-ऑर्डर और चेक करें: अपनी सुविधानुसार कॉलेजों के Sequence को ऊपर-नीचे व्यवस्थित कर लें।

5. Lock Choices & Print: अपने ऑप्शन को लॉक कर लें। 

6. फिर, लेटर का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

JEECUP 2026 Working Professionals काउंसलिंग लिंक से जुड़ी सभी डिटेल्स को देखने के लिए छात्र वेबसाइट पर विजिट करें। 

यहां भी पढ़े: MHT CET 2026 B.Tech Merit List Out: प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, cetcell.mahacet.org से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 23, 2026, 12:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News