UPPSC GIC Lecturer Result 2026 OUT: यूपी GIC लेक्चरर रिजल्ट जारी, अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र और भौतिक विज्ञान का परिणाम PDF यहां देखें

Last Updated: Jul 23, 2026, 10:57 IST

UPPSC GIC Lecturer Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) लेक्चरर भर्ती परीक्षा का परिणाम अपने आधिकारिक पोर्टल पर घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र और भौतिक विज्ञान विषयों की परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट नीचे दिए गए लेख में उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC GIC Lecturer Result 2026 डाउनलोड करें।
UPPSC GIC Lecturer Result 2026 डाउनलोड करें।

UPPSC GIC Lecturer Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 के तहत आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के तीन विषयों अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र और भौतिक विज्ञान—का परिणाम 22 जुलाई को घोषित कर दिया है। आयोग ने यह परीक्षा 14 जून 2026 को कुल 13 विषयों के लिए आयोजित की थी, जिनमें से फिलहाल तीन विषयों का परिणाम जारी किया गया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC GIC Lecturer Result 2026 PDF Download Link 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 के अंतर्गत भौतिक विज्ञान (Physics), नागरिकशास्त्र (Civics) और अर्थशास्त्र (Economics) विषयों के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम PDF लिंक जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना UPPSC GIC Lecturer Result 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस परिणाम पीडीएफ में मुख्य परीक्षा के लिए प्रोविजनल रूप से सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्शाए गए हैंं

UPPSC GIC Lecturer Result 2026 PDF

यहां क्लिक करें

कितने अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

आयोग के अनुसार, अर्थशास्त्र विषय में 17,828 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 5,602 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं नागरिकशास्त्र में 27,366 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,211 ने परीक्षा दी, जबकि भौतिक विज्ञान में 19,134 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,679 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।

इतने पदों पर होगी भर्ती

प्रवक्ता अर्थशास्त्र (पुरुष) के 41 पद, प्रवक्ता अर्थशास्त्र (महिला) के 36 पद तथा स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के लिए 6 पद निर्धारित हैं। इसी प्रकार प्रवक्ता नागरिकशास्त्र (पुरुष) के 51 पद, महिला के 54 पद और स्पर्श दृष्टिबाधित संस्थानों के लिए 6 पद रिक्त हैं। वहीं प्रवक्ता भौतिक विज्ञान (पुरुष) के 86 पद तथा महिला वर्ग के 104 पदों पर भर्ती की जाएगी।

मुख्य परीक्षा के लिए इतने अभ्यर्थी सफल

प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर आयोग ने अर्थशास्त्र विषय के 924 अभ्यर्थियों, नागरिकशास्त्र के 2,323 अभ्यर्थियों तथा भौतिक विज्ञान के 1,575 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया है।

आयोग ने क्या कहा?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम पूर्णत: प्रोविजनल है। कुछ आरक्षित श्रेणियों में आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं होने के कारण निर्धारित अनुपात के अनुसार पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके हैं।

मुख्य परीक्षा की तिथि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक निर्देशों से संबंधित अलग प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी। साथ ही, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम जारी होने से पहले सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्तांक या कट-ऑफ से संबंधित कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 23, 2026, 10:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News