JEECUP 2026: पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम की डेट्स में बदलाव, अब 2 जून से शुरू होंगे एग्जाम

Last Updated: May 13, 2026, 19:41 IST

JEECUP एंट्रेंस एग्जाम की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। छात्र एग्जाम की नई रिवाइज्ड डेट्स के बारें में यहां से PDF देखें।

JEECUP 2026: पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम की डेट्स में बदलाव, अब 2 जून से शुरू होंगे एग्जाम
JEECUP 2026: पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम की डेट्स में बदलाव, अब 2 जून से शुरू होंगे एग्जाम

JEECUP 2026 Revised Dates: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने एक ऑफिशियल अधिसूचना जारी कर घोषणा की है। UP पॉलिटेक्निक एग्जाम 2026 की डेट्स में रिवाइज्ड किया गया है। पहले UP  पॉलिटेक्निक एग्जाम 15 मई, 2026 से 22 मई, 2026 तक आयोजित होने वाले थे, लेकिन अब यह 2 जून, 2026 से 9 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। 

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 11 मई, 2026 कर दिया गया है, ताकि इंजीनियरिंग, फार्मेसी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एडमिशन के इच्छुक हजारों छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त टाइम मिल सके। राज्य स्तरीय पॉलिटेक्निक एंट्रेंस प्रक्रिया के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्र 25 मई से ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

नया एग्जाम शेड्यूल और महत्वपूर्ण डेट्स 

JEECUP नए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, अब कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी। छात्र नीचे दी गई टेबल से एग्जाम डेट्स को देख सकते हैं। 

इवेंट  पुरानी डेट  नई रिवाइज्ड डेट्स 
एंट्रेंस एग्जाम  15 - 22 मई 2026 02 जून - 09 जून 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड - 25 मई 2026 से
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट - 11 मई 2026 (समाप्त)

JEECUP एंट्रेंस एग्जाम की रिवाइज्ड डेट्स - यहां क्लिक करें

एग्जाम की डेट्स क्यों बदली गई?

परिषद ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की भारी मांग और रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 11 मई 2026 तक बढ़ाए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस बदलाव से छात्रों को तैयारी के लिए लगभग 15 दिनों का अतिरिक्त समय मिल गया है, जो उनकी रैंक सुधारने में मददगार साबित होगा।

एडमिट कार्ड अपडेट

जिन छात्रों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड 25 मई 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 

JEECUP 2026 एग्जाम पैटर्न 

एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी को आखिरी रूप देने के लिए इस एग्जाम पैटर्न को जरूर देखें। 

  • एग्जाम का मोड: ऑनलाइन 
  • प्रश्नों के प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQs)
  • कुल प्रश्न: 100
  • समय: 2 घंटा 30 मिनट
  • मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही आंसर पर 4 मार्क्स मिलेंगे, जबकि गलत आंसर पर 1 मार्क्स की कटौती की जाएगी।

यहां भी पढ़े: Post Basic BSc Nursing (PBN26) एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से देखें Official Notification

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 19:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News