Optical Illusion: स्नोमेन के बीच में छिपा है पांडा, सिर्फ तेज नजर वाले ही ढूंढने में हुए हैं सफल

Last Updated: May 13, 2026, 17:49 IST

ऑप्टीकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए नई तस्वीर लेकर आए हैं। इस बार तस्वीर में बहुत सारे स्नोमेन दिए गए हैं। हालांकि, इन सभी के बीच एक पांडा भी मौजूद है। क्या आप इसे सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए इस बार अलग प्रकार की तस्वीर लेकर आए हैं। तस्वीर में बहुत सारे स्नोमेन दिए गए हैं। इन सभी के बीच एक पांडा भी छिपा हुआ है। ऐसे में बहुत-से लोगों ने इसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 5 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है। इस चैलेंज को स्वीकार करें और शुरू हो जाएं। 

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल

इस तस्वीर को यदि आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में बहुत-सारे स्नोमेन दिए गए हैं। इनमें कुछ स्नोमेन अलग से दिख रहे हैं, जिनमें से कुछ ने सिर पर टोपी या अलग-अलग प्रकार के मफलर लपेट रखे हैं। हालांकि, सभी स्नोमेन में एक चीज कॉमन है और वह है उनकी लाल नाक। इन सभी के बीच एक पांडा भी है, जिसे आपको ढूंढना है।

तस्वीर में रंगों का है खेल 

इस तस्वीर में रंगों का खेल है। क्योंकि, स्नोमेन भी सफेद रंग में है और पांडा भी सफेद रंग में दिया गया है। इस वजह से लोग पांडा को पहली नजर में नहीं पहचान पा रहे हैं, हालांकि यदि आप थोड़ा गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि पांडा आपकी नजरों के सामने ही मौजूद है। आपको बस थोड़ा ध्यान से देखना है। 

क्या आपने अब पांडा ढूंढ लिया है?

अब 5 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब पांडा ढूंढ लिया होगा। यदि आप ऐसा नहीं कर सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 5 सेकेंड से अतिरिक्त नहीं होना चाहिए। 

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपा है पांडा 

अब हम आपको पांडा की सही लोकेशन बता देते हैं। आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में ठीक सामने की तरफ पांडा बना दिख रहा है। इस पांडा के कान और आंखें काली हैं, जिससे इसकी पहचान हो रही है। हमने आपकी सुविधा के लिए पांडा को लाल रंग के घेरे में रखा है। 

पढ़ेंः तस्वीर में छिपा हुआ है चूहा, 8 सेकेंड में ढूंढकर देना है जवाब


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 13, 2026, 17:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News