CBSE 12th Topper 2026: झारखंड की भव्या रंजन ने रचा इतिहास, आर्ट्स में 99.8% मार्क्स के साथ बनीं National Topper
रांची की भव्या रंजन ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 99.8% मार्क्स प्राप्त करके टॉपर बनी है। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या अब सिविल सर्विसेज की तैयारी का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं।
CBSE 12th Topper 2026 Bhavya Ranjan: सीबीएसई (CBSE) ने आज 13 मई 2026 को 12वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर अपना नाम रोशन किया है। रांची की भव्या रंजन ने आर्ट्स स्ट्रीम में करीब 99.8% मार्क्स हासिल कर न केवल राज्य का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
रांची के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या रंजन ने आर्ट्स स्ट्रीम में 500 में से 499 मार्क्स प्राप्त किए हैं। उसकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सही दिशा में की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
भव्या रंजन की सफलता का सफर
भव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने टीचर्स और माता-पिता को दिया है। उनके पिता, राजीव रंजन, एक व्यवसायी हैं। साथ ही, उनकी माता, बिक्की गांधी, ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया। भव्या बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने 1 से 12वीं तक लगातार टॉप किया है।
भव्या रंजन टॉपर की मुख्य डिटेल्स
| इवेंट | जानकारी |
| नाम | भव्या रंजन |
| स्कूल | ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची |
| स्ट्रीम | आर्ट्स (Humanities) |
| प्राप्तांक | 499 / 500 |
| प्रतिशत | 99.8% |
| भावी लक्ष्य | यूपीएससी (UPSC) - सिविल सर्विसेज |
भव्या की 10-12 घंटे की पढ़ाई का फल
भव्या की सफलता के पीछे एक सख्त दिनचर्या थी। उन्होंने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं। स्कूल के 'Target 100 Group' ने उनकी तैयारी में बड़ी भूमिका निभाई, जहां छात्रों को हर दिन कठिन अभ्यास के लिए 100 प्रश्न दिए जाते थे।
सफलता के मुख्य मंत्र:
- नियमित अभ्यास: हर सब्जेक्ट के कॉन्सेप्ट को गहराई से समझना।
- समय प्रबंधन: पढ़ाई और रिवीजन के बीच संतुलन बनाना।
- टीचर्स का मार्गदर्शन: कठिन सब्जेक्ट पर टीचर्स से तुरंत मदद लेना।
भव्या का भविष्य का लक्ष्य: देश सेवा
12वीं में नेशनल टॉपर बनने के बाद भव्या का अगला लक्ष्य बहुत बड़ा है। वह इतिहास सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन करना चाहती हैं। साथ ही, उनका लास्ट सपना UPSC सिविल सेवा एग्जाम पास कर एक आईएएस (IAS) अधिकारी बनना है। वह देश की सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहती हैं।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.