Indian Army Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Mar 15, 2026, 15:59 IST

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबासाइट पर अग्निवीर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2025 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 25,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026
Indian Army Agniveer Recruitment 2026

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 25,000 से अधिक अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत अग्निवीर, अग्निवीर (तकनीक), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीक), अग्निवीर (ट्रेड्समैन), अग्निवीर (WMP), अग्निवीर (एसओएल टेक एनए/एनए वीईटी और सेपॉय फार्मा) पदों पर भर्ती की जाएगी। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे लेख में महत्वपूर्ण तिथियां, वैकेंसी डिटेल्स, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने के स्टेप्स सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

भारतीय सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबासाइट पर अग्निवीर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2025 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 25,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आप नीच टेबल से भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय सेना (Indian Army) 

पद का नाम 

अग्निवीर 

रिक्त पदों की संख्या 

25,000 से अधिक 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

13 फरवरी 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

01 अप्रैल 2026 

मोड ऑफ एप्लीकेशन 

ऑनलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.joinindianarmy.nic.in 

Indian Army Agniveer  2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक 

भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 25,000 से अधिक अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

Indian Army Agniveer  Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के लिए अलग-अलग रखी गई है। उम्मीदवार के पास 8वीं, 10वीं, 12वीं और डी.फार्मा की मार्कशीट/डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 250 रुपये होनी चाहिए। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद अग्निवीर की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 देखने की सलाह दी जाती है। 

Indian Army Agniveer Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

भारतीय सेना में अग्निवीर के पद हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं। 

  • Indian Army Agniveer  Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। आवेदन फीस में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास रख लें। 

Indian Army Agniveer  Recruitment 2026 के लिए चयन प्रकिया 

भारतीय सेना में अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल है। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी। दूसरे चरण में रिक्रूटमेंट रैली/शारीरिक क्षमता टेस्ट  होगा। तीसरे चरण में दस्तावेज का सत्यापन होगा। चौथे चरण में मेडिकल लिया जाएगा। 

ये भी पढें: IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 15, 2026, 15:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News