DU Admission 2026: 100% फीस रिफंड पाने का आखिरी अवसर! du.ac.in पर 31 अगस्त तक करें अप्लाई

Last Updated: Aug 26, 2026, 16:31 IST

DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन ले चुके छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया गया है। छात्र 31 अगस्त 2026 तक अपने एडमिशन को रद्द करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करने से छात्रों को एडमिशन की 100% फीस वापस मिल जाएगी। छात्र यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें।

DU Admission 2026: 100% फीस रिफंड पाने का आखिरी अवसर! du.ac.in पर 31 अगस्त तक करें अप्लाई
DU Admission 2026: 100% फीस रिफंड पाने का आखिरी अवसर! du.ac.in पर 31 अगस्त तक करें अप्लाई

DU Fee Refund Rules 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन ले चुके छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया गया है। यदि कोई छात्र किसी कारणवश डीयू से अपना एडमिशन वापस यानी Withdrawal करना चाहता है। साथ ही, फीस रिफंड की मांग कर रहा है, तो डियू यूनिवर्सिटी ने इसके लिए एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया है।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, छात्रों के लिए एक ऑफिशियल टाइम-पीरियड जारी किया है, जिसमें छात्र 31 अगस्त 2026 यानी सोमवार तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल du.ac.in और ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी की गाइडलाइंस के अनुसार, कोई छात्र 31 अगस्त 2026 से पहले अपने एडमिशन को वापस लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं, तो उस छात्र को प्रोसेसिंग और रजिस्ट्रेशन फीस को छोड़कर एडमिशन की फीस 100% वापस यानी Refund कर दी जाएगी।

कब और कैसे रिफंड होगी फीस?

छात्रों को एडमिशन फीस वापस लेने के लिए अपने संबंधित ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रमों के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस रजिस्ट्रेशन को करने के लिए छात्रों को पहले समर्पित पोर्टल पर विजिट करना होगा।

DU रिफंड नीति और सिलेब्स की लिस्ट 

डीयू द्वारा जारी अधिसूचना के तहत यह नियम विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों, विभागों, NCWEB और SOL में लागू होगा।

इवेंट 

डिटेल्स 

लास्ट डेट 

31 अगस्त 2026 (सोमवार)

ऑफिशियल वेबसाइट

du.ac.in , admission.uod.ac.in

रिफंड की मात्रा (31 अगस्त तक)

100% फीस रिफंड (केवल प्रोसेसिंग/विड्रॉल शुल्क काटकर)

शामिल प्रमुख सिलेब्स 

1.UG 

2. PG

3. B.Tech

4. 5-Year Integrated Law 

5. ITEP

6. GAT-B

7. M.Tech

रजिस्ट्रेशन का तरीका

CSAS डैशबोर्ड/पोर्टल से ऑनलाइन माध्यम द्वारा

DU Fee Refund 2026 Notice - यहां क्लिक करें 

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण इंफॉर्मेशन 

यदि कोई छात्र किसी अन्य विश्वविद्यालय जैसे IIT, NIT, या स्टेट यूनिवर्सिटी में बेहतर सीट मिलने या किसी व्यक्तिगत कारण से डीयू यूनिवर्सिटी से अपना एडमिशन वापस लेना चाहते है, तो इन इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन का ध्यान रखें। 

  • 30 दिनों की विंडो का नियम: डीयू द्वारा जारी किए गए रिफंड नियमों के अनुसार, 31 अगस्त को लास्ट डेट तक रजिस्ट्रेशन करने पर 100% फीस वापस मिलती है। लास्ट डेट के 30 दिनों के भीतर वापस लेने पर 50% रिफंड मिलेगा, जबकि 30 दिनों के बाद रजिस्ट्रेशन करने पर कोई फीस वापस नहीं की जाएगी।
  • ओरिजिनल पेमेंट मोड में ही आएगा रिफंड: फीस रिफंड उसी बैंक अकाउंट या कार्ड में क्रेडिट किया जाता है, जिससे फॉर्म भरते समय फीस जमा किया गया था। इसलिए छात्र ध्यान रखें कि वह बैंक खाता एक्टिव रहे।
  • गलत इफॉर्मेशन देने पर Zero Refund: यदि किसी छात्र का एडमिशन धोखाधड़ी, फर्जी डॉक्यूमेंट या गलत इंफॉर्मेशन देने से रिफंड भी कैंसिल हो जाएगा। छात्र इसलिए किसी भी गलती को करने से बचे, जिससे फीस रिफंड नहीं होगा। 

लास्ट डेट का रखें विशेष ध्यान

यदि छात्र किसी अन्य कॉलेज में अपना एडमिशन पक्का कर लिया है, तो लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर जाकर विड्रॉल फॉर्म जरूर भर दें, ताकि आपकी मेहनत की कमाई बिना किसी नुकसान के सुरक्षित वापस मिल सके।

यहां भी पढ़े: PhD छात्राओं को हर महीने 10 हजार, बिजनेस स्टार्टअप करने पर मिलेंगे इतने पैसे, जानें योजना की पूरी जानकारी

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 26, 2026, 16:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News