CUET UG 2026 Exam City Intimation Slip: CUET UG 2026 के एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण घड़ी आ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET UG 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाला है। यह स्लिप छात्रों को यह जानने में मदद करेगी कि उनका एग्जाम किस शहर में आयोजित किया जाएगा, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
ऐसी उम्मीद की जा रही है, NTA द्वारा अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक ऑफिशियल वेबसाइट पर सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। छात्रों को इस बात का ध्यान देना होगा कि यह सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि एग्जाम किस शहर में होने वाला है इसकी सूचना देने वाली होगी।
CUET UG 2026 का इंपोर्टेंट शेड्यूल
छात्र CUET UG 2026 के एग्जाम से जुड़ा इंपोर्टेंट शेड्यूल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में एग्जाम डेट दी गई है। साथ ही, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की भी एक्सपेक्टेड डेट्स शामिल है।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स |
| सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज | अप्रैल 2026 का आखिरी हफ्ता |
| एग्जाम की डेट | 11 मई से 31 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होना | मई 2026 का पहला सप्ताह |
| रिजल्ट की घोषणा | जून 2026 के मध्य में |
CUET UG की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
छात्र CUET UG की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए पहले NTA द्वारा वेबसाइट पर लिंक को एक्टिव होने देने का इंतेजार करें। लिंक एक्टिव होते ही छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स की सहायता से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
1. NTA या CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in या nta.ac.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर 'CUET UG 2026 Advance City Intimation' वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड (या जन्मतिथि) और कैप्चा कोड को फिल करें।
4. ऐसा करने से, आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर
अक्सर छात्र इन दोनों के बीच का अंतर नहीं जान पाते है। एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप के बीच का अंतर जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देखें।
| विशेषता | सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Slip) | एडमिट कार्ड (Admit Card) |
| उद्देश्य | केवल एग्जाम शहर और डेट बताने के लिए। | एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए। |
| जानकारी | शहर का नाम और एग्जाम डेट | एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रोल नंबर और रिपोर्टिंग समय। |
| जरूरत | यात्रा और होटल बुकिंग की योजना बनाने हेतु। | एग्जाम हॉल में ले जाना अनिवार्य है। |
यहां भी पढ़े: HP Board 10th,12th Result 2026: 10 मई तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद, hpbose.org से पाएं लेटेस्ट अपडेट्स