BSEB 12th Compartment Exam 2026 Schedule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं के एग्जाम 2026 में पास न होने वाले छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 का ऑफिशियल शेड्यूल और गाइडलाइंस अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जारी कर दिया हैं।
यह एग्जाम उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है, जिसमें वह अपने मार्क्स में सुधार कर सकते हैं। छात्र यहां से जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल साथ ही यहां से ऑफिशियल ट्वीट भी देखें।
BSEB द्वारा ऑफिशियल ट्वीट जारी
12वीं के छात्र अपने स्पेशल और कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 के पूरे शेड्यूल की जानकारी लेने के लिए बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल ट्वीट को यहां देखें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 तथा इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया।#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/8HmLmqc51A
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 13, 2026
12वीं के एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट हाइलाइट्स
बिहार बोर्ड ने 12वीं के एग्जान का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया था। बोर्ड के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम की प्रक्रिया और आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारी जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| एग्जाम की डेट्स | 2 मई से 11 मई, 2026 |
| एग्जाम की शिफ्ट (Shift 1) | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक |
| एग्जाम की शिफ्ट (Shift 2) | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक |
| रिजल्ट की घोषणा | 31 मई, 2026 तक (एक्सपेक्टेड) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
बिहार बोर्ड 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल
BSEB की 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की डेट्स जानने के लिए यहां देखें।
| डेट | पहली शिफ्ट (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक) | दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
| 2 मई 2026 | हिंदी (सभी स्ट्रीम) | जीवविज्ञान (विज्ञान), इतिहास (कला), अंग्रेजी (व्यावसायिक) |
| 4 मई 2026 | भौतिकी (विज्ञान), उद्यमिता (संचार), मनोविज्ञान (कला) | कृषि (विज्ञान), संगीत (कला), हिंदी (व्यावसायिक) |
| 5 मई 2026 | अंग्रेजी (सभी स्ट्रीम) | गणित (विज्ञान/कला), व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य) |
| 6 मई 2026 | रसायन विज्ञान (विज्ञान), अर्थशास्त्र (वाणिज्य/कला) | भूगोल (विज्ञान), लेखांकन (वाणिज्य), फाउंडेशन कोर्स (व्यावसायिक) |
| 7 मई 2026 | समाजशास्त्र (कला), ऐच्छिक प्रश्न पत्र 1 (व्यावसायिक) | ऐच्छिक प्रश्न पत्र 2 (कला) |
| 8 मई 2026 | गृह विज्ञान (विज्ञान) | दर्शनशास्त्र (कला) |
| 9 मई 2026 | भाषा संबंधी प्रश्न पत्र (सभी स्ट्रीम) | कंप्यूटर विज्ञान / वैकल्पिक विषय (सभी स्ट्रीम) |
| 11 मई 2026 | वैकल्पिक भाषाएं (सभी स्ट्रीम) | व्यावसायिक विषय (सभी स्ट्रीम) |
स्पेशल एवं कम्पार्टमेंट एग्जाम: दोनों में क्या फर्क है?
छात्रों के मन में अक्सर इन दोनों एग्जाम को लेकर भ्रम रहता है। बोर्ड ने इसे स्पष्ट किया है।
-
इंटर स्पेशल एग्जाम: यह उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है, जिन्होंने फाइनल एग्जाम 2026 के लिए फॉर्म भरा था, लेकिन स्कूल/कॉलेज की लापरवाही या किसी तकनीकी कारण से उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाया था, जिसके कारण वे एग्जाम नहीं दे पाएं। इन्हें सभी सब्जेक्ट के एग्जाम देने का मौका मिलता है। साथ ही, इनकी मार्कशीट पर 'कम्पार्टमेंट' नहीं लिखा होता।
-
इंटर कम्पार्टमेंट एग्जाम: यह उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है, जो फाइनल एग्जाम में शामिल हुए थे, लेकिन अधिकतम दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं। वे इन सब्जेक्ट्स के एग्जाम देकर पास हो सकते हैं।
यहां भी पढ़े: BSEB 10th Compartment Exam 2026: बीएसईबी 10वीं के विशेष एवं कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल जारी, यहां देखें ऑफिशियल ट्वीट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation