BSEB 10th Compartment Exam 2026 Schedule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक के उन छात्रों को राहत दी है, जो मुख्य एग्जाम में पास नहीं हो पाए थे। बोर्ड ने मैट्रिक यानी 10वीं के स्पेशल एग्जाम 2026 और कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया है।
यह एग्जाम उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है, जिसमें वह अपने मार्क्स में सुधार कर सकते हैं। छात्र यहां से जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल साथ ही यहां से ऑफिशियल ट्वीट भी देखें।
BSEB द्वारा ऑफिशियल ट्वीट जारी
10वीं के छात्र अपने स्पेशल और कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 के पूरे शेड्यूल की जानकारी लेने के लिए बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल ट्वीट को यहां देखें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक विशेष परीक्षा, 2026 एवं मैट्रिक कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया।#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/0AcUmW9BmF
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 13, 2026
एग्जाम की महत्वपूर्ण डेट्स
बोर्ड के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम की प्रक्रिया और आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारी जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम की डेट्स | 2 मई से 6 मई, 2026 |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | 31 मई, 2026 (तक) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
BSEB 10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यह सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और शाम को 2 बजे से 5:15 बजे तक छात्रों के लिए होगी। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 29 मार्च, 2026 को 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित किया था।
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल
BSEB की 10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की डेट्स जानने के लिए यहां देखें।
| डेट | पहली शिफ्ट (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक) | दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
| 2 मई 2026 | मातृभाषा (हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली) | दूसरी भाषा (बंगाली, हिंदी, उर्दू, संस्कृत) |
| 4 मई 2026 | विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
| 5 मई 2026 | गणित / गृह विज्ञान (पात्र उम्मीदवारों के लिए) | अंग्रेजी (सामान्य) |
| 6 मई 2026 | ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अरबी, फारसी, संस्कृत आदि) | व्यावसायिक ऐच्छिक विषय (सुरक्षा, सौंदर्य प्रसाधन, पर्यटन, खुदरा, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी आदि) |
ऑफिशियल ट्वीट और अपडेट कैसे देखें?
BSEB अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एग्जाम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्रदान करता है। छात्र वहां से सभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन और सब्जेक्ट-वाइज टाइम-टेबल को देख सकते हैं।
यहां भी पढ़े: NEET UG Exam 2026: NTA ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप; neet.nta.nic.in से करें डाउनलोड, पाएं Direct Link
Comments
All Comments (0)
Join the conversation