BPSC TRE 4.0 Protest: बीपीएससी भर्ती को लेकर छात्रों का पटना में प्रदर्शन

Last Updated: May 8, 2026, 16:54 IST

BPSC TRE 4.0 Protest: पटना में बीपीएससी TRE 4.0 विज्ञापन जारी ना होने को लेकर नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन। चौथे चरण की शिक्षक भर्ती को लेकर कॉलेज से विरोध का कारण आगे लेख में समझिए।

source - x
source - x

BPSC TRE 4.0 Protest: बीपीएससी TRE 4.0 को लेकर पटना के हजारों उम्मीदवारों ने शिक्षक भर्ती अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं का कहना है कि सरकार भर्ती में देरी कर रही है, जिसमें छात्र रिक्तियों तथा भर्ती की समयसीमा के बारे में स्पष्टता की मांग कर रहे हैं। 

दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर भर्ती परीक्षा (टीआरई) 4.0 के उम्मीदवार बड़ी संख्या में जुट हुए थे। 

मौजूदा समय के आंकड़ें बताते हैं कि बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक हैं। वहीं, पिछले 2 सालों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के माध्यम से लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा लगभग 3 लाख से अधिक शिक्षक परीक्षा पास कर राज्य में अपना कार्य कर रहे हैं। आगे लेख में समझिए आखिर क्यों हो रहा पटना में प्रदर्शन।

पटना में छात्र प्रदर्शन क्यों कर रहें हैं?

बीपीएससी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों का कहना है कि BPSC परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि TRE-4 का विज्ञापन तीन या चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इसी के साथ 25-26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्रों का कहना है कि "अब 8 मई हो चुकी है और अभी तक भर्ती को लेकर किसी भी तरह की अधिसूचना जारी नहीं की गई है"। 

कितने रिक्त पदों पर होगी बीपीएससी TRE-4 भर्ती ?

TRE-4 के तहत 46,595 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए फरवरी में बीपीएससी को मंजूरी मिली थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसे वापस ले लिया और अब इसे वार्षिक कैलेंडर में डाल दिया है।

परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 तक हो सकती है और नतीजे नवंबर 2026 में आने की उम्मीद है। मगर, अब तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है, जिससे उम्मीदवार नाराज हैं।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 8, 2026, 16:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News