Bihar Swastha Vibhag Bharti 2025: बिहार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य समिति (Bihar SHSB) की ओर से SHS ANM पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत सहायक नर्स के 5006 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 तक या उससे पहले अपने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 1 अगस्त 2025 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार 4% दिव्यांग, 2% स्वतंत्रता सेनानी के पोता, पोती, नाती और नातीनी को देह आरक्षण सहित प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे लेख देख सकते हैं।
Bihar Swastha Vibhag Bharti 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
SHS ANM पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू की जाएगी। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अधिसूचना चेक कर सकते हैं:
बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2025 |
Bihar Swastha Vibhag Bharti 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार संबंधित भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण | बिहार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य समिति (Bihar SHSB) |
पद का नाम | सहायक नर्स (ANM) |
पदों की संख्या | 5006 |
आवेदन करने की तिथि | 14 अगस्त 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | https://shs.bihar.gov.in/ |
Bihar Swastha Vibhag Bharti 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से बिहार SHSB, ANM से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं:
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
बिहार SHSB, ANM | उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त एएनएम प्रशिक्षण संस्थान से सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) में 2 वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही, आपको बिहार नर्स रजिस्ट्रेशन परिषद में रजिस्टर्ड होना भी आवश्यक है । अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें। |
Bihar Swastha Vibhag Bharti 2025: आयु सीमा
नीचे टेबल में बिहार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य समिति (Bihar SHSB) से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा दी गई है:
न्यूनतम आयु सीमा | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु (महिला-(यूआर/ईडब्ल्यूएस) | 40 वर्ष |
पुरुष/महिला-(बीसी/एमबीसी) | 40 वर्ष |
पुरुष/महिला-(एससी/एसटी) | 42 वर्ष |
UPPSC GIC Lecturer Vacancy 2025: सरकारी इंटर कॉलेज में 1516 पदों पर लेक्चरर की भर्ती
Bihar Swastha Vibhag Bharti 2025: आवेदन शुल्क
सहायक नर्स मिडवाइफरी (ANM) पद के लिए उम्मीदवार को आावेदन करने के बाद आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जिसके लिए नीचे टेबल को देख सकते हैं:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस | 500 रुपये |
बिहार एससी/एसटी | 500 रुपये |
महिला/दिव्यांग | 500 रुपये |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation