Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्सपर्सन के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: Apr 26, 2026, 09:22 IST

Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026:बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 स्पोर्टसपर्सन के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 मई 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026
Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026

Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026:बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/09 के तहत खिलाड़ियों के लिए क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अतंर्गत कुल 30 पद भरे जाएंगे। ये पद क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस और फुटबॉल जैसे खेलों के खिलाड़ियों के लिए हैं। इन पदों के लिए योग्य खिलाड़ी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक

बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर 30  स्पोर्टसपर्सन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पात्रता पूरी न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्टसपर्सन ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पोर्टसपर्सन के 30 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) 

विज्ञापन संख्या 

BOB/HRM/REC/ADVT/2026/09 

नोटिफिकेशन 

क्लिक करें 

पद का नाम 

स्पोर्टसपर्सन

रिक्त पदों की संख्या 

30 

आवेदन करने का मोड 

ऑनलाइन

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

22 अप्रैल 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

12 मई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.bankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएट के साथ राज्य या देश की ओर से राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 29 वर्ष है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये और एससी/एसटी/ईएसएम/डीईएसएम/महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये देने होंगे। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और वैकेंसी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित मेकॉन लिमिटेड भर्ती नोटिफिकेशन 2026 की PDF पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर जाएं। 

  • Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: एनटीपीसी असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव के रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 26, 2026, 08:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News