PSEB Date Sheet: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड में शामिल होने वाले छात्र वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड द्वारा जारी की गई डेट शीट के अनुसार 10वीं के एग्जाम 06 मार्च और 12वीं के एग्जाम 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगे।
PSEB Date Sheet 2026: PSEB बोर्ड एग्जाम की डेट्स और टाइम
कक्षा 12वीं के एग्जाम 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 09 मार्च को खत्म होंगी, जबकि कक्षा 10वीं के एग्जाम 6 मार्च 2026 से 01 अप्रैल को होंगे खत्म। छात्र पूरी जानकारी जानने के लिए नीचे देखें।
- एग्जाम शिफ्ट: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक।
- प्रैक्टिकल एग्जाम: लिखित परीक्षा से पहले, 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच।
- ऑफिशियल वेबसाइट: pseb.ac.in
कक्षा 10वीं डेट शीट 2026
छात्र 10वीं के एग्जाम की पूरी डेटशीट जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| एग्जाम की डेट | सब्जेक्ट |
| 06 मार्च 2026 | सामाजिक विज्ञान |
| 09 मार्च 2026 | पंजाबी-A / पंजाब का इतिहास व संस्कृति-A |
| 11 मार्च 2026 | अंग्रेजी |
| 13 मार्च 2026 | हिंदी / उर्दू |
| 16 मार्च 2026 | विज्ञान |
| 19 मार्च 2026 | पंजाबी-B / पंजाब का इतिहास व संस्कृति-B |
| 24 मार्च 2026 | गणित |
| 27 मार्च 2026 | कंप्यूटर साइंस |
| 01 अप्रैल 2026 | स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा |
कक्षा 12वीं डेट शीट 2026
छात्र 12वीं के एग्जाम की पूरी डेटशीट जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| एग्जाम की डेट | सब्जेक्ट |
| 17 फरवरी 2026 | होम साइंस |
| 20 फरवरी 2026 | बिजनेस स्टडीज |
| 25 फरवरी 2026 | अर्थशास्त्र |
| 27 फरवरी 2026 | अकाउंटेंसी |
| 07 मार्च 2026 | जनरल इंग्लिश |
| 12 मार्च 2026 | जनरल पंजाबी |
| 25 मार्च 2026 | गणित |
| 30 मार्च 2026 | भौतिकी / राजनीति विज्ञान |
| 04 अप्रैल 2026 | रसायन विज्ञान / व्यावसायिक विषय |
डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?
PSEB बोर्ड एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- PSEB बोर्ड एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Important Links' सेक्शन में जाएं।
- 'Date Sheet' टैब पर क्लिक करें।
- कक्षा 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, PDF को डाउनलोड करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation