NEET PG 2025 Round 3 Choice Filling: मेडिकल पीजी कोर्सेज (MD/MS/DNB) में एडमिशन का इंतजार कर रहे सभी छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने NEET PG 2025 के राउंड 3 की च्वाइस लॉकिंग प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी एक ऑफिशियल नोटिस के द्वारा दी। यह प्रक्रिया कल यानी 30 जनवरी से शुरू हो जाएगी। जिन भी छात्रों ने अपने पसंदीदा कॉलेज के ऑप्शन फिल कर दिए थे, अब वह कॉलेज को फाइनल लॉक कर सकेंगे।
MCC की ओर से NEET PG राउंड 3 के कॉलेज की च्वाइस लॉकिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। रिजल्ट जारी होने को लेकर नई डेट की जानकारी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर दी जाएगी।
NEET PG राउंड 3 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
छात्र NEET PG राउंड 3 की काउंसलिंग की सभी डिटेल्स और डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी को देख सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| चॉइस फिलिंग | चालू है (28 जनवरी के अपडेट के बाद) |
| च्वाइस लॉकिंग की शुरुआत | 29 - 30 जनवरी 2026 |
| सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग | च्वाइस लॉकिंग के तुरंत बाद |
| राउंड 3 रिजल्ट की घोषणा | 31 जनवरी या 1 फरवरी 2026 |
| कॉलेज में रिपोर्टिंग | रिजल्ट के बाद |
च्वाइस लॉकिंग के समय न करें ये गलती
राउंड 3 को अक्सर 'मॉप-अप' जैसी गंभीरता के साथ देखा जाता है क्योंकि इसके बाद सीटें बहुत कम बचती हैं। च्वाइस लॉक करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- प्राथमिकता की जांच: अपनी पसंद के कॉलेजों को सही क्रम में रखें। सबसे पसंदीदा कॉलेज को लिस्ट में सबसे ऊपर रखें।
- ऑटो-लॉक का इंतजार न करें: हालांकि समय सीमा समाप्त होने पर चॉइस अपने आप लॉक हो जाती है, लेकिन सुरक्षित रहने के लिए खुद लॉक करना और प्रिंट लेना बेहतर है।
- नई सीटें देखें: MCC ने हाल ही में लगभग 70 नई पीजी सीटें जोड़े हैं और 3 सीटें हटाई हैं। लॉक करने से पहले अपडेटेड सीट मैट्रिक्स जरूर चेक कर लें।
अपना अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?
जब रिजल्ट घोषित होने के बाद आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।
- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- 'PG Medical Counselling' सेक्शन पर क्लिक करें।
- 'Round 3 Seat Allotment Result' के लिंक पर जाएं।
- अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation