NBEMS Tentative Exam Calendar: आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने साल 2026 के पहले आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण मेडिकल एग्जामों का टेंटेटिव एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें FMGE, GPAT, और DNB जैसी बड़े एग्जाम की डेट्स भी शामिल हैं।
मेडिकल और फार्मेसी के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। NEET-MDS 2026 का टेंटेटिव शेड्यूल छात्रों को अलग से जारी किया जाएगा।
NBEMS Exam Calendar 2026: NBEMS बोर्ड के एग्जाम की डिटेल्स
NBEMS द्वारा जारी शेड्यूल में 10 से ज्यादा एग्जाम डेट्स की घोषणा की गई हैं। छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यम से शेड्यूल को देख सकते हैं।
| एग्जाम का नाम | एग्जाम की डेट | एग्जाम की टाइम |
| NBEMS डिप्लोमा फाइनल (दिसंबर 2025) | 06, 07 और 08 जनवरी 2026 | दोपहर 02:00 से 05:00 बजे |
| FMGE (दिसंबर 2025) | 17 जनवरी 2026 | दो शिफ्ट (सुबह और दोपहर) |
| GPAT - 2026 | 07 मार्च 2026 | सुबह 09:00 से 12:00 बजे |
| FET - 2026 | 14 मार्च 2026 | सुबह 09:00 से 10:45 बजे |
| DNB PDCET - 2026 | 12 अप्रैल 2026 | सुबह 09:00 से 11:00 बजे |
| DrNB फाइनल परीक्षा (अप्रैल 2026) | 24, 25 और 26 अप्रैल 2026 | दोपहर 02:00 से 05:00 बजे |
| FMGE (जून 2026) | 28 जून 2026 | दो शिफ्ट (सुबह और दोपहर) |
NBEMS एग्जाम का संभावित कार्यक्रम - यहां क्लिक करें
GPAT 2026 और FMGE के लिए निर्देश
बोर्ड ने एग्जाम के साथ-साथ उनके रजिस्ट्रेशन और टाइम को लेकर भी निर्देश जारी किए है।
- GPAT 2026: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इसकी लास्ट डेट 12 जनवरी 2026 है।
- FMGE जून: विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए जून सत्र के एग्जाम 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
- NEET-MDS 2026: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि NEET-MDS 2026 का शेड्यूल अलग से अधिसूचित किया जाएगा।
एग्जाम शेड्यूल का PDF कैसे डाउनलोड करें?
छात्र एग्जाम के पूरे शेड्यूल की PDF को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- छात्र एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
- फिर, होमपेज पर 'Public Notice' सेक्शन में जाएं।
- "Tentative Schedule of Forthcoming NBEMS Examinations" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, फाइल PDF को डाउनलोड कर लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation