UP Police SI, ASI PET PST Admit Card 2025 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 30 दिसंबर 2025 को यूपी पुलिस Sub Inspector (Confidential), Assistant Sub Inspector (Clerk) और Assistant Sub Inspector (Accounts) भर्ती के लिए PET/PST एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 921 पदों को भरा जाएगा।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यूपी पुलिस SI और ASI पदों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) 5 जनवरी, 2026 से 20 जिलों में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपना यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड एनरोलमेंट नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉग इन कर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी गई होगी।
UP Police SI ASI PET PST Admit Card 2025 Download Link
यूपी पुलिस SI और ASI फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 का लिंक अब एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस SI, ASI PET/PST एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
| UP Police SI ASI PET/ PST Admit Card 2025 Link |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation