MPBSE MP Board 10th, 12th Admit Card 2026: मध्य प्रदेश 10वीं-12वीं के फाइनल बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स 2026 में MP बोर्ड हाईस्कूल (HSC) और हायर सेकेंडरी स्कूल (HSSC) के बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे है वे ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
MP Board Exam: MP बोर्ड एग्जाम
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की जाएंगी। MP बोर्ड 10वीं और 12वीं की एग्जाम 13 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। साथ ही, 10वीं के एग्जाम 6 मार्च तक और 12वीं के एग्जाम 7 मार्च तक चलेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, स्कूल टीचर्स को लॉगिन विंडो पर जाकर अपना यूजरनेम और पासवर्ड फील करना होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड करने से पहले स्कूल की मुहर और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर जरूरी हैं।
MP Board Exam Admit Card 2026: MP एग्जाम की इंपोर्टेंट डिटेल्स
छात्रों एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। आइए नजर डालते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
| एग्जाम का नाम | हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 16 जनवरी 2026 |
| 12वीं एग्जाम शुरू होने की डेट | 10 फरवरी 2026 |
| 10वीं एग्जाम शुरू होने की डेट | 13 फरवरी 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mpbse.mponline.gov.in |
एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड 2026 - यहां क्लिक करें
MP Board एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
MPBSE कक्षा 10 और कक्षा 12 के एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। सभी छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन चरणों को फॉलो करें।
- MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Examination / Enrollment Forms' लिंक पर क्लिक करें।
- अब 'Main Exam Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और कैप्चा कोड को फिल करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
- फिर, एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
एग्जाम का टाइम और रिपोर्टिंग
बोर्ड ने इस बार टाइम और अनुशासन को लेकर सख्त नियम बनाए हैं।
- एग्जाम का टाइम: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- रिपोर्टिंग टाइम: सभी छात्रों को सुबह 8:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
- एग्जाम सेंटर में लास्ट एंट्री: सुबह 8:45 बजे के बाद
- प्रश्न पत्र वितरण: छात्रों को सुबह 8:50 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 8:55 बजे प्रश्न पत्र दे दिए जाएंगे।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation