महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 10वीं (SSC) के बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। महाराष्ट्र बोर्ड में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण सूचना है। साथ ही, छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर विजिट करें।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित SSC एग्जाम 20 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2026 तक करवाए जाएंगे। छात्रों को एग्जाम हॉल में एंट्री लेने के लिए अपना महाराष्ट्र SSC का एडमिट कार्ड 2026 साथ लाना जरूरी है।
महाराष्ट्र बोर्ड SSC एडमिट कार्ड 2026 की ऑफिशियल सूचना - यहां क्लिक करें
Maharashtra Board SSC Hall Ticket 2026: इंपोर्टेंट डिटेल्स
एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल |
| एग्जाम का नाम | महाराष्ट्र SSC (10वीं) बोर्ड एग्जाम 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 17 जनवरी 2026 |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | फरवरी - मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mahahsscboard.in |
SSC हॉल टिकट कैसे प्राप्त करें?
विद्यालय अधिकारियों को महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने छात्र का नाम और पासवर्ड से लॉग इन करके हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- लॉगिन पर क्लिक करें।
- फिर, लॉगिन आईडी और पासवर्ड फिल करें।
- SSC हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, इसे डाउनलोड कर लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation