जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने आज, 14 जनवरी 2026 को 10वीं (विंटर जोन) के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल के रिजल्ट में देखा गया है कि छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह रिजल्ट अक्टूबर-नवंबर सेशन में आयोजित एग्जाम के लिए जारी किया गया है। एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JKBOSE 10वीं का रिजल्ट - यहां क्लिक करें
JKBOSE 10th Result 2025: 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी अपडेट
JKBOSE ने अक्टूबर-नवंबर सेशन 2025 (विंटर जोन) के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस साल कुल 84.04% छात्र सफल रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में एक बेहतरीन सुधार है।
| डिटेल्स | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) |
| एग्जाम का नाम | कक्षा 10वीं |
| रिजल्ट की डेट | 14 जनवरी 2026 |
| सेशन | अक्टूबर-नवंबर 2025 (विंटर जोन) |
| कुल पास प्रतिशत | 84.04% |
| ऑफिशियल वेबसाइट | jkbose.nic.in |
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
छात्र 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in या jkresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Results' सेक्शन में जाकर 'Result of Secondary School Examination (Class 10th)' के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation