झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन और एग्जाम डेट्स का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो छात्र 2026 में बोर्ड परीक्षा देना चाहते हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करें। झारखंड बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के छात्र एग्जाम में शामिल नहीं हो सकेंगे। JAC 2026 की कक्षा 9वीं और 11वीं के बोर्ड एग्जाम फरवरी 2026 के लास्ट सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।
JAC Board Exams 2026: रजिस्ट्रेशन का पूरा शेड्यूल
झारखंड बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। छात्रों और स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
| इवेंट | डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 18 दिसंबर, 2025 - 2 जनवरी, 2026 |
| बिना लेट फीस | दिसंबर के अंत तक |
| लेट फीस के साथ | 3 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक |
| एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट (कक्षा 9वीं) | मार्च 2026 |
| एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट (कक्षा 11वीं) | मई 2026 |
Exam Pattern: ओएमआर (OMR) नहीं, लिखित होगी परीक्षा
इस साल झारखंड बोर्ड ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। वर्ष 2026 से कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं केवल ऑब्जेक्टिव नहीं होंगी।
- नया प्रारूप: अब छात्रों को OMR शीट के बजाय आंसर बुकलेट दी जाएगी।
- लिखित परीक्षा: प्रश्न पत्र में MCQs के साथ-साथ लॉन्ग उत्तरीय और शॉर्ट उत्तरीय प्रश्न भी शामिल होंगे।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
JAC 2026 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर लॉगिन करें।
- संस्थान पोर्टल से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर छात्रों को देंगे।
- छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि और सब्जेक्ट का चयन सावधानीपूर्वक करें।
- आधार कार्ड, पिछली कक्षा की मार्कशीट और फोटो स्कूल में जमा करें।
- स्कूल के द्वारा निर्धारित फीस जमा कर छात्र का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation