हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने फाइनल एग्जाम की महत्वपूर्ण डेट्स की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने तीन प्रमुख कक्षाओं - 8वीं (मिडिल), 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) के फाइनल एग्जाम 9 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। बोर्ड ने इस बार एग्जाम को सुचारू और पारदर्शी ढंग से आयोजित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा।
कक्षा 3 और 5 के एग्जाम 09 से 16 मार्च 2026 तक होंगे। कक्षा 8 के एग्जाम 09 मार्च से 20 मार्च 2026 तक सुबह 9:45 से 1:00 बजे तक आयोजित करवाई जाएंगी। सभी छात्रों को एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले अपने निर्धारित एग्जाम सेंटर पर पहुंचना जरूरी है।
एग्जाम कार्यक्रम की मुख्य झलक
बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार, ये एग्जाम मार्च में शुरू होकर अलग-अलग सब्जेक्ट्स के हिसाब से चलेंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी विस्तृत डेटशीट को ध्यान से देखें।
| कक्षा | एग्जाम शुरू होने की डेट | निर्देश |
| 8वीं (मिडिल) | 9 मार्च, 2026 | एग्जाम सेंटर में अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है। |
| 10वीं (मैट्रिक) | 9 मार्च, 2026 | एग्जाम हॉल में एंट्री के लिए आधा घंटा पहले पहुंचना जरूरी। |
| 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) | 9 मार्च, 2026 | एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। |
एग्जाम हॉल के लिए विशेष नियम: आधा घंटा पहले पहुंचना क्यों जरूरी?
इस बार बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए एक कड़ा और महत्वपूर्ण नियम लागू किया है। सभी छात्रों को एग्जाम शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले एग्जाम सेंटर के हॉल में पहुचना होगा।
बोर्ड के प्रमुख दिशा-निर्देश
- परीक्षा शुरू होने से पहले आवश्यक जांच (मेटल डिटेक्टर या अन्य), सीटिंग अरेंजमेंट को समझना, और प्रश्न पत्र वितरित करने की प्रक्रिया के लिए समय मिल सके।
- छात्रों को अपना एडमिट कार्ड और स्कूल आई.डी. कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
- एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सामग्री ले जाना सख्त मना है।
- छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए करीब 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation