नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। यदि छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो वह जल्द ही बिना देर किए फॉर्म को फिल कर दें।
CUET UG 2026: रजिस्ट्रेशन की समयसीमा और इंपोर्टेंट डेट्स
NTA के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, रजिस्ट्रेशन विंडो 3 जनवरी 2026 को खोली गई थी। अब लास्ट डेट जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें।
CUET UG 2026 की इंपोर्टेंट एग्जाम का शेड्यूल
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 30 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| रजिस्ट्रेशन फीस भुगतान की लास्ट डेट | 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| करेक्शन विंडो | 02 फरवरी से 04 फरवरी 2026 |
| एग्जाम सिटी स्लिप | अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | मई 2026 के पहले सप्ताह में |
| CUET UG 2026 एग्जाम डेट | 11 मई से 31 मई 2026 (एक्सपेक्टेड) |
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र ऑफिशियल पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जाकर इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र 'New Registration' पर क्लिक करें और ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर के जरिए अपना लॉगिन बनाएं।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता फिल करें।
- अपनी पसंद के विश्वविद्यालय और उनके कोर्स के अनुसार विषयों का चुनाव करें।
- अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
CUET UG 2026: रजिस्ट्रेशन फीस
इस साल सब्जेक्ट की संख्या के आधार पर फीस निर्धारित की गई है। छात्र ये जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| कैटेगरी | फीस (3 सब्जेक्ट तक) | अतिरिक्त सब्जेक्ट (प्रति सब्जेक्ट) |
| सामान्य (General) | ₹1000 | ₹400 |
| OBC-NCL / EWS | ₹900 | ₹375 |
| SC / ST / PwBD / Third Gender | ₹800 | ₹350 |
CUET UG 2026 'एग्जाम पैटर्न'
- एग्जाम मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।
- भाषा: परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
- सिलेबस: पूरी तरह से NCERT कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation