पाकिस्तान में 2600 रुपये का हुआ आटा, तो इस देश में पर EMI पर बिकी रोटी
पाकिस्तान में हाल ही में गेहूं संकट के कारण रोटी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। इस कड़ी में पाकिस्तान के होटलों में एक रोटी की कीमत 25 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि भारत में एक रोटी 5 से 10 रुपये में मिल जाती है।
पाकिस्तान में हाल ही में गेहूं संकट देखने को मिल रहा है। इस वजह से देश की राजधानी इस्लामाबाद के होटलों में एक रोटी की कीमत 25 रुपये तक पहुंच गई है। यह भारत की तुलना में कहीं अधिक है। क्योंकि, भारत में सामान्य तौर पर एक होटल में रोटी की कीमत 5 से 10 रुपये है। पाकिस्तान में एक आटे का थैला 2500 रुपये में बिक रहा है। इस लेख में दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में जानेंगे, जहां एक रोटी की कीमत भारत से बहुत अधिक है।
2600 रुपये में बिक रहा है आटा
पाकिस्तान में इस समय गेंहू की सप्लाई रूकने की वजह से चक्की का आटा 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, यहां 20 किलो आटे का थैला 2500 से 2600 रुपये में बेचा जा रहा है। ऐसे में यहां महंगाई दर बढ़ने की वजह से स्थानीय लोगों को दो वक्त की रोटी खाने में संघर्ष करना पड़ रहा है। इस नए संकट की वजह से पाकिस्तान में कई आटा मिल भी बंद हो चुकी हैं।
भारत से ज्यादा इन देशों में महंगी है रोटी
भारत के मुकाबले कई देश ऐसे हैं, जहां एक रोटी की कीमत बहुत अधिक है। इन देशों में भारत के पड़ोसी देश भी शामिल हैं।
आइसलैंड
आइसलैंड में रोटी का रेट ग्राम के हिसाब से तय है। यहां 500 ग्राम का रेट 350 से 360 रुपये है। ऐसे में यहां की रोटी बहुत ही महंगी है।
डेनमार्क
डेनमार्क में पूरे यूरोप में सबसे महंगी ब्रेड मिलती है। यहां एक ब्रेड का रेट 290 से 300 रुपये तक है।
अमेरिका
अमेरिका में एक रोटी की कीमत 250 से 300 रुपये तक है। हालांकि, यहां भी रोटी 500 ग्राम में मिलती है।
दक्षिण कोरिया
यहां एक रोटी की कीमत 250 रुपये तक है, जहां 500 ग्राम तक एक ब्रेड मिलती है। आपको बता दें कि रोटी के मामले में यह एशिया का सबसे महंगा देश भी है।
इस देश में EMI पर खरीदी गई रोटी
आपको बता दें कि बीते दिनों ईरान में युद्ध संकट की वजह से बेकरियों में रोटियों की कीमत बहुत बढ़ गई थी। यहां दो रोटियों को 1 लाख रियाल तक में खरीदा गया था, जो कि भारत की तुलना में 50 रुपये तक है। यहां कुछ लोगों ने रोटी को EMI पर खरीदकर खाया था।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.