ट्रेन छूटने पर कैसे वापस मिलेगा पैसा, जान लें TDR भरने का पूरा नियम

Last Updated: Jul 17, 2026, 14:23 IST

यदि आप ट्रेन में सफर करने के लिए स्टेशन पहुंचे और आपकी ट्रेन छूट जाए, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप रेलवे से अपने टिकट का पैसा वापस ले सकते हैं। इस लेख में हम पूरी प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।

ट्रेन
ट्रेन

यदि आपको ट्रेन से सफर करना हो और स्टेशन पर देर से पहुंचने के कारण आपकी ट्रेन छूट जाए, तो आप क्या करेंगे? आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि, रेलवे द्वारा आपकी टिकट का पैसा वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए आपको IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिये TDR फाइल करना होगा। इस लेख में हम पूरी प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।

एक घंटे के भीतर करना होगा फाइल 

यदि आपकी ट्रेन छूट गई है, तो आपको ट्रेन छूटने के एक घंटे के भीतर टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट(TDR) फाइल करना होगा। यदि आप एक घंटे बाद टीडीआर फाइल करेंगे, तो रेलवे आपकी रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करेगा। वहीं, टीडीआर फाइल करने के बाद कम से कम 10 से 20 दिन इंतजार करना होगा। क्योंकि, इस पूरी प्रक्रिया में रेलवे द्वारा अपने स्तर पर जांच की जाती है। इसके बाद आपको अपना टिकट का पैसा वापस मिल जाएगा।

आपको ऐसे फाइल करना है TDR

अब हम टीडीआर भरने के बारे में जान लेते हैंः

-ट्रेन छूटने पर आपको सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या एप पर पहुंचना होगा।

-टीडीआर पर क्लिक कर आपको अपनी यात्रा की पूरी जानकारी भरनी होगी।

-अंत में टीडीआर फाइल कर दें, जिसे रेलवे अधिकारी द्वारा जांचा जाएगा।

-आपने जो टीडीआर फाइल किया है, उसमें से रेलवे अपना सर्विस चार्ज लेता है। इसके बाद जो पैसा बचता है, उसे आपको वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, यह चार्ज अधिक नहीं होता है।

खुद से कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा पैसा 

रेलवे तत्काल टिकट से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण नियम हैं, जिनके बारे में यात्रियों को पता होना चाहिएः

-यदि आपकी तत्काल टिकट थी, तब भी आपको रिफंड मिलेगा। हालांकि, यदि आपकी सीट कंफर्म नहीं हुई और चार्ट बनने से पहले तक वेटिंग दिखा रहा है, तो आप टिकट कैंसिल कर सकते हैं।
-यदि ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे या इससे अधिक समय तक लेट चल रही है, तो आप टिकट कैंसिल कर सकते हैं, जिसके बदले में आपको रिफंड मिल जाएगा। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आप तत्काल टिकट को खुद से कैंसिल करते हैं, तो रेलवे आपको पैसा नहीं देगा।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 17, 2026, 14:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News