Weekly Current Affairs Quiz: जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर कौन है? देखें टॉप 10 करेंट अफेयर्स

Last Updated: Jul 19, 2026, 16:59 IST

Weekly Current Affairs Quiz 12 July to 19 July 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1, पीवी सिंधु, फीफा विश्व कप 2026, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

Weekly Current Affairs Quiz
Weekly Current Affairs Quiz

Weekly Current Affairs Quiz: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है।

1. जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर कौन बनी है?

A. साइना नेहवाल

B. पीवी सिंधु

C. अंकिता रैना 

D. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर: B. पीवी सिंधु

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता 31 वर्षीय पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं। फाइनल में सिंधु ने मेजबान जापान की स्टार खिलाड़ी और तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराया। सिंधु ने सुपर 750 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करते हुए दो साल से अधिक समय से चला आ रहा खिताबी सूखा भी खत्म कर दिया।

2. फीफा विश्व कप 2026 में कांस्य पदक जीतने के लिए इंग्लैंड ने तीसरे स्थान के मुकाबले में किस टीम को हराया?

A. स्पेन

B. अर्जेंटीना

C. फ्रांस

D. पुर्तगाल

उत्तर: C. फ्रांस

फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस को रोमांचक मुकाबले में 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। मियामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बुकायो साका ने शानदार हैट्रिक लगाई। इसके साथ ही वह 1966 विश्व कप फाइनल में सर ज्योफ हर्स्ट के बाद विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में हैट्रिक लगाने वाले इंग्लैंड के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए।

3. भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों पर आधारित स्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन किस शहर में किया गया?

A. तेहरान
B. ताशकंद
C. बाकू
D. अस्ताना

उत्तर:C. बाकू

अज़रबैजान की राजधानी बाकू स्थित भारतीय दूतावास में भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों पर आधारित एक स्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। साथ ही, यह पहल भारत और अज़रबैजान के बीच सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के आपसी जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

4. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (बेस्ट फिल्म) का पुरस्कार किस फिल्म को मिला?

A. आर्टिकल 370
B. ब्रमायुगम
C. चंदू चैंपियन
D. पुष्पा 2

उत्तर: A. आर्टिकल 370

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'आर्टिकल 370' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (बेस्ट फिल्म) का पुरस्कार अपने नाम किया है। जूरी के अध्यक्ष जयराज ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि ममूटी को फिल्म 'ब्रमायुगम' और कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा।

5. भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट कौन-सा है?

A. SSLV-D3
B. विक्रम-1
C. PSLV-C61
D. गगनयान-1

उत्तर: B. विक्रम-1

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। देश का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' मिशन 'आगमन' के तहत सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंच गया। रॉकेट ने फाइनल फेज (फाइनल बर्न) सफलतापूर्वक पूरा करते हुए अपने पेलोड को 450 किलोमीटर ऊंची कक्षा में स्थापित किया। इसका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। इस उपलब्धि के साथ भारत निजी ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

6. रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी किसने दिखाई?

A. नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ

B. अश्विनी वैष्णव और पुष्कर सिंह धामी

C. मनोहर लाल खट्टर और धामी

D. धर्मेंद्र प्रधान और धामी

उत्तर: B. अश्विनी वैष्णव और पुष्कर सिंह धामी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। साथ ही, कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, तेज और सीधी रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

7. वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन किस आयु में हुआ?

A. 85 वर्ष
B. 87 वर्ष
C. 88 वर्ष
D. 89 वर्ष

उत्तर:D. 89 वर्ष

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले सर गारफील्ड सोबर्स का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे डेनियल सोबर्स ने की। सर सोबर्स ने मार्च 1954 से अप्रैल 1974 के बीच वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 26 शतक और 30 अर्धशतक लगाए। 

8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कितने पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया?

A. 50

B. 60

C. 70

D. 75

उत्तर: D. 75

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से हाल ही में वर्चुअल माध्यम से देश के 20 राज्यों में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत किया गया है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों में से एक माना जाता है। करीब 1,570 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस, अधिक सुरक्षित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है।

9. भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन किस रेल मार्ग पर शुरू की गई?

A. जींद-सोनीपत
B. दिल्ली-मेरठ
C. अंबाला-चंडीगढ़
D. लखनऊ-कानपुर

उत्तर:A. जींद-सोनीपत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को जींद-सोनीपत रेल मार्ग पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। 

10. भारतीय वायुसेना के राफेल विमान किस मल्टीनेशनल एयर कॉम्बैट एक्सरसाइज में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं?

A. रेड फ्लैग 2026

B. पिच ब्लैक 2026

C. कोप नॉर्थ 2026

D. मालाबार 2026

उत्तर: B. पिच ब्लैक 2026

भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान और सी-17 ग्लोबमास्टर विमान मल्टीनेशनल एयर कॉम्बैट एक्सरसाइज 'पिच ब्लैक 2026' (Pitch Black 2026) में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। यह अभ्यास रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (RAAF) का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है। इस दल में 4 राफेल लड़ाकू विमान, 2 सी-17 परिवहन विमान और 120 से अधिक वायु सैनिक शामिल हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 19, 2026, 16:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News