लॉर्ड्स में ऐसा कौन सा रिकॉर्ड बना दिए रोहित शर्मा, जो आज तक कोई भारतीय नहीं बना सका?

Last Updated: Jul 20, 2026, 17:51 IST

Rohit Sharma ODI Records: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 84 गेंदों में शतक पूरा करते हुए 138 रन की शानदार पारी खेली, इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। यह उनके वनडे करियर का 34वां शतक भी था।   

लॉर्ड्स पर खत्म हुआ 50 साल से ज्यादा का इंतजार
लॉर्ड्स पर खत्म हुआ 50 साल से ज्यादा का इंतजार

Rohit Sharma Records: भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऐसी पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जोड़ दिए। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में रोहित ने 84 गेंदों में शतक पूरा करते हुए 138 रन की शानदार पारी खेली और भारत को टारगेट के करीब ले गए। यह उनके वनडे करियर का 34वां शतक था।

रोहित की यह पारी सिर्फ मैच जिताने वाली नहीं थी, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स की गवाह भी बनी। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। इससे पहले इस मैदान पर किसी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर 90 रन था, जो सौरव गांगुली ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

लॉर्ड्स पर खत्म हुआ 50 साल से ज्यादा का इंतजार

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर भारत के कई दिग्गज बल्लेबाज़ों ने यादगार पारियां खेलीं, लेकिन वनडे क्रिकेट में कोई भी भारतीय शतक नहीं लगा सका था। रोहित शर्मा ने इस इंतजार को खत्म करते हुए अपने नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करा ली। 

लॉर्ड्स में भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोरर

लॉर्ड्स में भारतीयों द्वारा बनाये गए बेस्ट स्कोर की लिस्ट आप यहां देख सकते है- 

खिलाड़ी

वर्ष

स्कोर

रोहित शर्मा

2026

138

सौरव गांगुली

2004

90

मोहम्मद कैफ

2002

87*

सुरेश रैना

2011

84

एमएस धोनी

2011

78*

लॉर्ड्स में तीसरा सबसे तेज वनडे शतक

रोहित ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो लॉर्ड्स के वनडे इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है।

लॉर्ड्स में सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के हिसाब से)

बल्लेबाज़

बनाम 

वर्ष

गेंद

जोस बटलर

श्रीलंका

2014

61

क्लाइव लॉयड

ऑस्ट्रेलिया

1975

82

रोहित शर्मा

इंग्लैंड

2026

84

मार्कस ट्रेस्कोथिक

भारत

2002

89

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज़ बने

यह रोहित शर्मा का इंग्लैंड में आठवां वनडे शतक था। इसके साथ ही उन्होंने किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक

खिलाड़ी

देश

शतक

रोहित शर्मा

इंग्लैंड

8

सचिन तेंदुलकर

यूएई

7

सईद अनवर

यूएई

7

एबी डिविलियर्स

भारत 

7

क्विंटन डी कॉक

भारत 

7

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में रोहित अब जो रूट (10) के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में मार्कस ट्रेस्कोथिक के भी आठ शतक हैं।

रोहित-विराट की जोड़ी ने बनाया नया रिकॉर्ड

इस मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने साथ खेलते हुए 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए। यह किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का नया रिकॉर्ड है।

भारतीय खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ियां

रोहित शर्मा - विराट कोहली 400*

सचिन तेंदुलकर - राहुल द्रविड़ 391

सौरव गांगुली - राहुल द्रविड़ 369

रोहित शर्मा की इस पारी से जुड़े बड़े रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़।

लॉर्ड्स में भारत की ओर से सर्वोच्च वनडे स्कोर (138 रन)।

लॉर्ड्स में तीसरा सबसे तेज वनडे शतक (84 गेंद)।

इंग्लैंड में आठ वनडे शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज़।

विराट कोहली के साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली जोड़ी।

रोहित ने दिखाई क्लास 

लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर खेली गई रोहित शर्मा की यह पारी सिर्फ एक शतक नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार उपलब्धि है। भले ही भारत यह मैच नहीं जीत पाया लेकिन उनकी 138 रन की पारी भारत को टारगेट में करीब ले गयी।  

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 20, 2026, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News