UP Final Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Last Updated: Apr 11, 2026, 03:21 IST

UP Final Voter List 2026: चुनाव आयोग ने यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। मतदाता आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर EPIC नंबर, मोबाइल या व्यक्तिगत विवरण के जरिए अपना नाम चेक कर सकते हैं। चुनाव से पहले लिस्ट में नाम की पुष्टि करना जरूरी है, ताकि मतदान में कोई परेशानी न हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज जिले में वोटर्स की कुल संख्या में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गयी है.

UP Final Voter List 2026: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. SIR (विस्तृत संशोधन प्रक्रिया) की लंबी प्रक्रिया के बाद राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी हो गयी है. कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के माध्यम से सभी डेटा पेश किये गए। इस अपडेटेड इलेक्टोरल रोल के जरिए अब नागरिक यह आसानी से चेक कर सकते हैं कि वे मतदान के लिए पात्र हैं या नहीं।

चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित इस सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नए मतदाताओं को जोड़ा गया है, त्रुटियों को सुधारा गया है और डुप्लिकेट या गलत प्रविष्टियों को हटाया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी मतदाता अब ऑनलाइन माध्यम से अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं, ताकि चुनाव की घोषणा होने पर वे बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें।

यूपी SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 2026 जारी

Uttar Pradesh Final Voters List 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने 10 अप्रैल 2026 को SIR प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता डेटा को साफ और अपडेट करना है, जिससे चुनाव के दौरान सटीक और विश्वसनीय जानकारी सुनिश्चित हो सके।

ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

 स्टेप 1 निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2 “Search in Electoral Roll” विकल्प पर क्लिक करें

स्टेप 3 तीन में से किसी एक तरीके का चयन करें:

  • EPIC (वोटर आईडी) नंबर

  • मोबाइल नंबर (OTP के साथ)

  • व्यक्तिगत विवरण (नाम, जन्मतिथि, जिला आदि)

स्टेप 4 जरूरी जानकारी दर्ज करें

स्टेप 5 कैप्चा कोड भरें और “Search” पर क्लिक करें

स्टेप 6 यदि आपका नाम सूची में होगा, तो आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी

नाम देखने का डायरेक्ट लिंक 

Electoral Roll लिंक 

ऐसे डाउनलोड करें यूपी वोटर लिस्ट 2026 PDF

स्टेप 1 निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें

स्टेप 2 “Electoral Roll PDF” विकल्प पर क्लिक करें

स्टेप 3 राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश चुनें

स्टेप 4 अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें

स्टेप 5 “SIR Final Roll 2026” विकल्प पर क्लिक करें

स्टेप 6 PDF डाउनलोड करके सेव करें

राज्य के नागरिक कैसे देखें अपना नाम

eci-epic-search

 

Final published voter list of 2026: जिले-वाइज लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आप https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाकर या राज्य निर्वाचन के पोर्टल पर जाकर निर्वाचन क्षेत्र का नाम सेलेक्ट करके PDF में अपना नाम देख सकते है।   

UP Voter List 2026: इन पांच जिलों में बढ़ी वोटर्स की संख्या

प्रयागराज

लखनऊ

बरेली

गाजियाबाद

जौनपुर

UP Voter List 2026: किस जिले में बढ़े सर्वाधिक मतदाता

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आकड़ों के अनुसार, प्रयागराज जिले में वोटर्स की कुल संख्या में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गयी है. वहीं विधानसभा सभा की बात करें तो सर्वाधिक नाम साहिबाबाद (निर्वाचन क्षेत्र संख्या- 55) में जुड़े है. 

UP Voter List 2026: यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो क्या करें?

UP SIR Final Voter List 2026: अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप Form 6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए Election Commission of India की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर मोबाइल नंबर से ऑनलाइन आवेदन या फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है।

फाइनल वोटर लिस्ट क्यों महत्वपूर्ण 

फाइनल वोटर लिस्ट चुनाव के दौरान सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। केवल वही नागरिक वोट डाल सकते हैं जिनका नाम इस सूची में शामिल होता है। आगामी चुनावों को देखते हुए समय रहते अपने नाम की जांच करना जरूरी है, ताकि किसी भी गलती को सुधारा जा सके।

West Bengal Assembly Election 2026: कितने युवा वोटर, कितने पोलिंग स्टेशन? जानिए सभी अहम आंकड़े एक नजर में

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 10, 2026, 19:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News