T20 World Cup 2026 Quiz: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस आयोजन पर आधारित आप यहां एक क्विज देख सकते है, जिसमें मेजबानी, टीमों, रिकॉर्ड्स और डिफेंडिंग चैंपियन से जुड़े कई रोचक फैक्ट्स इसमें शामिल हैं। अगर आप अपनी जीके और क्रिकेट नॉलेज टेस्ट करना चाहते हैं, तो इस क्विज में सभी अहम सवालों के जवाब जरूर देखें।
1. ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कौन से देश कर रहे है?
A) वेस्टइंडीज़ और USA
B) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
C) भारत और श्रीलंका
D) इंग्लैंड और स्कॉटलैंड
Answer: C) भारत और श्रीलंका
Explanation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं।
2. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन टीम कौन सी है?
A) इंग्लैंड
B) भारत
C) वेस्टइंडीज़
D) साउथ अफ्रीका
Answer: B) भारत
Explanation: भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था और 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरा है।
3. साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?
A) 12
B) 16
C) 20
D) 24
Answer: C) 20
Explanation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं।
4. 2026 मेन्स टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत कब हुई?
A) 15 जनवरी
B) 7 फरवरी
C) 1 मार्च
D) 20 दिसंबर
Answer: B) 7 फरवरी
Explanation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से हुई।
5. कौन सी टीम ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड नहीं किया है?
A) भारत
B) वेस्टइंडीज़
C) इंग्लैंड
D) उपरोक्त सभी
Answer: D) उपरोक्त सभी
Explanation: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम अब तक अपना खिताब बचा नहीं पाई है।
6. इनमें से कौन सा स्टेडियम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वेन्यू नहीं है?
A) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
B) ईडन गार्डन्स, कोलकाता
C) वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
D) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
Answer: D) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
Explanation: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया में है और 2026 वर्ल्ड कप का वेन्यू नहीं है।
7. इनमें से कौन सी टीम रैंकिंग के आधार पर 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई हुई?
A) नेपाल
B) इटली
C) न्यूजीलैंड
D) जापान
Answer: C) न्यूजीलैंड
Explanation: न्यूजीलैंड ने ICC टी20 रैंकिंग के आधार पर क्वालिफिकेशन हासिल किया।
8. पहला टी20 वर्ल्ड कप किस वर्ष खेला गया था?
A) 2003
B) 2007
C) 2010
D) 2014
Answer: B) 2007
Explanation: पहला टी20 वर्ल्ड कप वर्ष 2007 में आयोजित किया गया था।
9. भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में किस टीम को हराया था?
A) इंग्लैंड
B) साउथ अफ्रीका
C) ऑस्ट्रेलिया
D) वेस्टइंडीज़
Answer: B) साउथ अफ्रीका
Explanation: भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था।
10. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के कप्तान कौन हैं?
A) अक्षर पटेल
B) सूर्यकुमार यादव
C) हार्दिक पांड्या
D) शुभमन गिल
Answer: B) सूर्यकुमार यादव
Explanation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation