Surat-Udaipur Vande Bharat: खुशखबरी! सूरत से उदयपुर के लिए मिल गई डायरेक्ट वंदे भारत, देखें रूट और टाइमिंग

Last Updated: Sep 2, 2026, 11:30 IST

रेलवे बोर्ड ने सूरत और उदयपुर के बीच चलने वाली नई वंदे  भारत ट्रेन एक्सप्रेस सेवा को मंज़ूरी दे दी है। सूरत से उदयपुर के बीच दूरी करीब 690 किलोमीटर है। नई वंदे भारत इस दूरी को लगभग 7 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। बता दें कि गुजरात से चलने वाली यह छठी वंदे भारत ट्रेन है। 

690 किमी का सफर सिर्फ 7.5 घंटे में
690 किमी का सफर सिर्फ 7.5 घंटे में

यदि आप सूरत या दक्षिण गुजरात से उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए रेलवे की यह खबर काफी काम की है। सूरत को पहली बार उदयपुर के लिए सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने सूरत-उदयपुर के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और करीब 690 किलोमीटर का सफर लगभग साढ़े सात घंटे में पूरा करेगी।

इस ट्रेन के शुरू होने से गुजरात के यात्रियों के लिए राजस्थान पहुंचना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। वहीं, उदयपुर आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन और कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

सूरत से उदयपुर के बीच चलेगी नई वंदे भारत

रेलवे बोर्ड ने 31 अगस्त को पश्चिम रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के ऑपरेटिंग महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर 26903/26904 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है।

इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव पश्चिम रेलवे के जिम्मे होगा। इसके साथ ही सूरत को गुजरात से चलने वाली छठी वंदे भारत ट्रेन मिल जाएगी।

690 किमी का सफर सिर्फ 7.5 घंटे में

सूरत से उदयपुर के बीच दूरी करीब 690 किलोमीटर है। नई वंदे भारत इस दूरी को लगभग 7 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। यानी गुजरात से राजस्थान जाने वाले यात्रियों के पास अब तेज और आरामदायक सफर का एक और विकल्प होगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

सूरत से उदयपुर के बीच सफर के दौरान ट्रेन कुल 9 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें ये शहर शामिल हैं- 

भरूच

वडोदरा

आनंद

मणिनगर

असरवा

हिम्मतनगर

शामलाजी रोड

डूंगरपुर

जावर

इस रूट की खासियत यह है कि गुजरात के कई बड़े शहरों को राजस्थान के प्रमुख पर्यटन शहर उदयपुर से सीधा कनेक्शन मिलेगा।

सुबह सूरत से निकलेगी, रात तक लौट आएगी

ट्रेन नंबर 26903 सुबह 6:10 बजे सूरत से रवाना होगी और दोपहर 1:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 26904 उदयपुर सिटी से दोपहर 3:35 बजे चलेगी और रात 11 बजे सूरत पहुंच जाएगी। नई वंदे भारत में 8 कोच होंगे और यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

एक पुरानी वंदे भारत सेवा होगी बंद

नई ट्रेन की शुरुआत के साथ रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी-असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस (26963/26964) को बंद करने की भी मंजूरी दी है। यह ट्रेन फरवरी 2026 में शुरू की गई थी और फिलहाल मंगलवार को छोड़कर छह दिन चल रही है।

यात्रियों के साथ पर्यटन और व्यापार को भी फायदा

सूरत और उदयपुर दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण शहर हैं। सूरत व्यापार और उद्योग के लिए जाना जाता है, जबकि उदयपुर देश-विदेश के पर्यटकों के बीच अपनी झीलों, महलों और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए लोकप्रिय है।

ऐसे में दोनों शहरों के बीच सीधी वंदे भारत शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और लोगों की आवाजाही को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर गुजरात के उन यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक हो सकती है, जो वीकेंड या छोटी छुट्टी में उदयपुर घूमने जाना चाहते हैं।

Indian Railways: अब इन 7 बड़े रेल रूटों पर बिछेंगी 4-4 पटरियां, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, देखें कौन-से रूट शामिल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 2, 2026, 11:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News