Stockholm Water Prize 2026: किसे दिया गया स्टॉकहोम वॉटर प्राइज, अवार्ड पाने वाले सबसे युवा

Last Updated: Mar 20, 2026, 16:04 IST

Stockholm Water Prize 2026: संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय जल, पर्यावरण और स्वास्थ्य संस्थान (UNU-INWEH) के निदेशक प्रोफेसर कावेह मदनी (Kaveh Madani) को 2026 स्टॉकहोम जल पुरस्कार (Stockholm Water Prize) से सम्मानित किया गया है. वे स्टॉकहोम वॉटर प्राइज पाने वाले सबसे युवा व्यक्ति बने हैं।

Stockholm Water Prize 2026: प्रोफेसर कावेह मदानी (Kaveh Madani) को जल संसाधन प्रबंधन में उनके नवाचारपूर्ण शोध, नीतिगत योगदान और वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए स्टॉकहोम वॉटर प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में भी काम करते हुए गेम थ्योरी के जरिए जल संकट समाधान में अहम भूमिका निभाई।

कौन हैं कावेह मदानी?

ईरानी मूल के पर्यावरण वैज्ञानिक प्रोफेसर कावेह मदानी (Kaveh Madani) वर्तमान में यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर वाटर, एनवायरनमेंट एंड हेल्थ (UNU-INWEH) के निदेशक हैं। 44 वर्ष की आयु में उन्होंने यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है।

क्यों मिला यह सम्मान?

मदानी को जल संसाधन प्रबंधन में उनके नवाचारपूर्ण शोध, नीतिगत योगदान, कूटनीतिक दृष्टिकोण और वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने जटिल राजनीतिक परिस्थितियों में भी अपने कार्य को जारी रखा।

अवार्ड पाने वाले सबसे युवा

वे स्टॉकहोम वॉटर प्राइज पाने वाले सबसे युवा व्यक्ति बने हैं। साथ ही यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र अधिकारी और पूर्व राजनेता को यह पुरस्कार दिया गया है।

स्टॉकहोम वाटर फाउंडेशन की अध्यक्ष ने क्या कहा

”स्टॉकहोम वाटर फाउंडेशन की अध्यक्ष एनेट स्कीबे लोरेंट्जी (Anette Scheibe Lorentzi) कहती हैं: “प्रोफेसर मदानी ने जटिल जल चुनौतियों की हमारी समझ को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया है। बढ़ते जलवायु दबाव के समय में, यह ज्ञान पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। मैं प्रोफेसर मदनी को 2026 स्टॉकहोम वाटर प्राइज़ प्राप्त करने के लिए बधाई देती हूं।”

स्टॉकहोम वॉटर प्राइज के बारे में

साल 1991 में स्थापित यह पुरस्कार स्टॉकहोम वॉटर फाउंडेशन और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा दिया जाता है। यह उन व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करता है, जिनका कार्य जल संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह पुरस्कार अगस्त 2026 में स्वीडन के राजा कार्ल XVI गुस्ताफ द्वारा प्रदान किया जाएगा।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 15:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News