दुनिया का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म पर ठहरते हैं सिर्फ दो कोच

Last Updated: Mar 20, 2026, 17:25 IST

दुनिया में आपने अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन कौन-सा है, जहां प्लेटफॉर्म पर सिर्फ दो कोच ही ठहर सकते हैं।  

सबसे छोटा रेलवे स्टेशन
सबसे छोटा रेलवे स्टेशन

आपने दुनिया में अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, यदि दुनिया के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन की बात करें, तो यह इंग्लैंड का लॉस्टविथिएल रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म इतना छोटा है कि यहां एक बार में सिर्फ दो ही कोच ठहर सकते हैं। ऐसे में यहां सिर्फ सेलेक्टिव डोर ओपनिंग ही होती है।

गार्ड को करनी पड़ती है विशेष घोषणा

इंग्लैंड के इस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बहुत छोटा है। ऐसे में यहां आने वाली इंटरसिटी ट्रेनों के अगले डिब्बे ही प्लेटफॉर्म पर रूकते हैं, जबकि पिछले डिब्बे प्लेटफॉर्म से बाहर होते हैं। इस वजह से गार्ड को विशेष घोषणा पड़ती है कि केवल अगले कोच के यात्री ही प्लेटफॉर्म पर उतरें।

स्टेशन पर होती है सेलेक्टिव डोर ओपनिंग

इस स्टेशन पर सेलेक्टिव डोर ओपनिंग होती है। यह एक स्मार्ट तकनीक होती है, जो कि कंप्यूटर आधारित होती है। ट्रेन का GPS सिस्टम यह पहचान लेता है कि वह लॉस्टविथिएल स्टेशन पर पहुंच गया है। ऐसे में केवल उन्हीं दरवाजों को खोलने का संकेत जाता है, जो कि प्लेटफॉर्म के सामने होते हैं।

स्टेशन का ऐतिहासिक महत्त्व क्या है 

यह स्टेशन छोटा है, लेकिन इसका अपना ऐतिहासिक महत्त्व भी है। स्टेशन की स्थापना 1859 में हुई थी, जो कि अपनी वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। स्टेशन की मुख्य इमारत विक्टोरियन वास्तुकला के लिए विख्यात है। ऐसे में इसे एक हेरिटेज बिल्डिंग का भी दर्जा प्राप्त है।

मैकेनिकल सिग्नल बॉक्स सक्रिय

रेलवे स्टेशन पर आज भी एक पुराना सिग्नल बॉक्स है, जो कि कई वर्षों से काम कर रहा है। यहां आज भी लोहे की लीवर खींचकर पटरियों को बदला जाता है, जो कि इसे पुराने रेलवे स्टेशन की छवि प्रदान करता है। 

भारत में यह है सबसे छोटा रेलवे स्टेशन

यदि भारत की बात करें, तो सबसे छोटा रेलवे स्टेशन ईब रेलवे स्टेशन है। यह ओडिसा में स्थित है और सबसे छोटे नाम के लिए जाना जाता है। दरअसल, इस स्टेशन का नाम स्टेशन के पास बहने वाली ईब नदी के नाम के ऊपर रखा गया है। यह हिंदी के सिर्फ दो अक्षरों से मिलकर बना है, जिस वजह से यह पूरे भारत में खास पहचान रखता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 17:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News