Live

[LIVE] Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10th,12th रिजल्ट का biharboardonline.bihar.gov.in पर इंतजार, यहां करें चेक

Vijay Pratap Singh
Mar 20, 2026, 22:08 IST

Bihar Board 10th 12th Result 2026 LIVE: BSEB जल्द ही कक्षा 10 और 12 के लिए बिहार बोर्ड का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 डेट, टाइम और कहां और कैसे चेक करें इसके बारे में सभी जानकारी नीचे लेख से प्राप्त करें।

BSEB बिहार 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026
BSEB बिहार 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026

HIGHLIGHTS

  • Bihar Board Result 2026 Update: BSEB जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें।
  • Direct Link to Check Result: biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर रोल नंबर और रोल कोड डालकर आसानी से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Result Date & Details: इंटर और मैट्रिक रिजल्ट मार्च 2026 में जारी होने की उम्मीद, साथ में टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत भी जारी होगा।

Bihar Board 10th 12th Result 2026 LIVE: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड समय पर परिणाम घोषित करने की तैयारी में है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Bihar Board Result 2026 मार्च के अगले सप्ताह में जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपनी Bihar Board Marksheet 2026 आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

ताजा अपडेट के मुताबिक, बोर्ड ने Bihar Board Inter Result 2026 और Bihar Board Matric Result 2026 को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इंटर टॉपर्स का वेरिफिकेशन लगभग पूरा हो चुका है और मार्क्स कंपाइलेशन का काम भी खत्म हो गया है। ऐसे में 12वीं का रिजल्ट मार्च के तीसरे सप्ताह में और 10वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है। रिजल्ट के साथ ही Bihar Board Toppers List 2026, पास प्रतिशत और अन्य जरूरी आंकड़े भी जारी किए जाएंगे, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

Bihar Board 10th 12th Result 2026 कब आएगा?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 25 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद ही बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के नतीजे घोषित करेगा, जो 23 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Bihar Board Matric Inter Result 2026: लगभग 28 लाख छात्रों का घोषित होगा रिजल्ट

इस साल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की परीक्षाओं में 28 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट अपलोड करने का काम अंतिम चरण में है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। जानकारी के अनुसार, इंटर परीक्षा में करीब 12.92 लाख और 10वीं (मैट्रिक) में 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। ऐसे में अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद छात्र आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 20, 2026, 22:08 IST

    बिहार बोर्ड क्लास 10th 12th रिजल्ट 2026: BSEB जल्द जारी करेगा तारीख और समय

    बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ सकती है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है।

  • Mar 20, 2026, 22:01 IST

    Bihar Board 10th 12th Result 2026:

    • बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
      रिजल्ट मार्च के अंत तक जारी होने की संभावना है।

    • बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?
      छात्र biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर रिजल्ट देख सकते हैं।

    • रिजल्ट चेक करने के लिए क्या डिटेल्स चाहिए?
      रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होती है।

    • क्या बिना रोल नंबर के रिजल्ट देखा जा सकता है?
      नहीं, रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जरूरी है।

    • बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक क्या है?
      रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा।

    • मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
      रिजल्ट पेज पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड डालकर मार्कशीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

    • अगर वेबसाइट डाउन हो जाए तो क्या करें?
      थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें या अन्य आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

    • क्या रिजल्ट SMS से भी चेक किया जा सकता है?
      कुछ मामलों में बोर्ड SMS सुविधा देता है, इसकी जानकारी रिजल्ट के समय दी जाती है।

    • टॉपर्स की लिस्ट कब जारी होगी?
      रिजल्ट के साथ या उसके तुरंत बाद टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाती है।

    • रिजल्ट के बाद कौन-कौन से दस्तावेज मिलेंगे?
      मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट दिए जाते हैं।

  • Mar 20, 2026, 20:07 IST

    Bihar Board Result Latest Update

  • Mar 20, 2026, 19:37 IST

    BSEB Bihar Board Class 10th, 12th Result 2026 Date: मैट्रिक और इंटर रिजल्ट पोर्टल

  • Mar 20, 2026, 19:28 IST

    bihar board 10th result: परिणाम आने के बाद क्या करें?

    जल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने स्कूल से जरूरी दस्तावेज लेने होंगे। इनमें मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट शामिल हैं।

  • Mar 20, 2026, 19:27 IST

    Bihar board result date 2026: 10th 12th रिजल्ट के साथ टाॅपर्स के भी नाम होंगे घोषित

    बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स के नामों की भी घोषणा करेगा। हर साल की तरह इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जगह मिलेगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही टॉपर्स को सम्मानित भी किया जाएगा और उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

  • Mar 20, 2026, 19:25 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Date: अध्यक्ष आनंद किशोर करेंगे रिजल्ट की घोषणा

    BSEB Bihar Board Matric Inter Result 2026 Date: बिहार बोर्ड10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जल्द सामने आ सकती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करेंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

  • Mar 20, 2026, 19:09 IST

    Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलने वाले इनाम

    Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड टॉपर्स के लिए इंटरव्यू और वेरिफिकेशन जरूरी होता है। चुने गए छात्रों को बोर्ड ऑफिस बुलाया जाता है, जहां उनसे विषय से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। उनकी हैंडराइटिंग को कॉपियों से मिलाया जाता है और नंबरों की भी दोबारा जांच होती है।

    इनाम की बात करें तो तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, लैपटॉप और ई-बुक रीडर मिलता है। चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 20 हजार रुपये और एक लैपटॉप दिया जाता है। यानी टॉप 10 में आने वाले हर छात्र को इनाम मिलता है।

    इंटर में पहला स्थान पाने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाता है। दूसरे स्थान पर आने वाले को 1.5 लाख रुपये, लैपटॉप और ई-बुक रीडर मिलता है। तीसरे स्थान के लिए भी अच्छे इनाम दिए जाते हैं।

  • Mar 20, 2026, 19:00 IST

    Bihar Board 10th, 12th Result: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

    Bihar Board 10th, 12th Result: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हर साल की तरह इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड जल्द ही मैट्रिक और इंटर का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 मार्च को परिणाम घोषित किए जा सकते हैं, हालांकि सटीक तारीख की घोषणा अभी बाकी है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

  • Mar 20, 2026, 16:04 IST

    BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट्स

    बिहार बोर्ड के 2026 के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के नतीजे निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे, जहाँ छात्र अपना रोल नंबर डालकर उन्हें देख सकते हैं:

    • biharboardonline.bihar.gov.in

    • secondary.biharboardonline.com

    • results.biharboardonline.com

  • Mar 20, 2026, 16:01 IST

    Bihar Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा BSEB Class 10 Result

    Bihar Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। बोर्ड पहले आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों की घोषणा करेगा, इसके बाद छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Mar 20, 2026, 15:39 IST

    Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 Download Link

    Bihar Board Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट मार्च के चौथे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से results.biharboardonline.com आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर आसानी से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Mar 20, 2026, 13:38 IST

    Bihar Board 10th 12th Result 2026 पर लेटेस्ट अपडेट्स

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, बोर्ड ने टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जो इस बात का संकेत है कि रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है।

    12वीं (इंटर) रिजल्ट अपडेट

    रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 से 25 मार्च 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी तक बोर्ड ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

    10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट अपडेट

    मैट्रिक रिजल्ट इंटर के बाद जारी किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मार्च के आखिरी सप्ताह (लगभग 25–31 मार्च) तक आ सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

  • Mar 20, 2026, 13:15 IST

    Bihar Board 10th Result 2026: उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन हुआ पूरा

    Bihar Board 10th Result 2026: परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद, 27 फरवरी से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया था, जिसे 10 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मूल्यांकन कार्य 13 मार्च तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

  • Mar 20, 2026, 12:27 IST

    बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट: परीक्षा पास करने के लिए कितने प्रतिशत नंबर चाहिए?

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, बिहार बोर्ड 10th और 12th की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है।

    • कक्षा 10वीं (मैट्रिक): कुल अंक का 33% या उससे अधिक
    • कक्षा 12वीं (इंटर): कुल अंक का 33% या उससे अधिक

    छात्र जो इस न्यूनतम अंक सीमा को पूरा कर लेते हैं, उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण (Pass) माना जाएगा। यह प्रतिशत हर विषय में अंक जुटाने के आधार पर तय होता है।

  • Mar 20, 2026, 11:55 IST

    Bihar Board 10th 12th Result 2026 LIVE: SMS से भी देख सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को छात्रों की सुविधा के लिए SMS के माध्यम से भी उपलब्ध कराएगा। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड के जरिए एक निर्धारित नंबर पर SMS भेजकर अपने रिजल्ट का स्कोर और पास/फेल स्टेटस जान सकेंगे। इसके अलावा, रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर भी चेक किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेगा।

  • Mar 20, 2026, 11:42 IST

    Bihar Board 10th, 12th Result 2026: BSEB रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी करेगा जारी

    Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। रिजल्ट के साथ ही BSEB टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा करेगा। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करके biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी छात्रों को अपने प्रदर्शन का पूरा आकलन लेने में मदद करेगी।

  • Mar 20, 2026, 11:40 IST

    Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइटें

    बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें

    • biharboardonline.bihar.gov.in

    • results.biharboardonline.com

  • Mar 20, 2026, 11:23 IST

    Bihar Board 10th 12th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होगा परीक्षा परिणाम?

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आमतौर पर अपने इंटर और मैट्रिक रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करता है। इस प्रक्रिया में बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की घोषणा करते हैं और मीडिया को महत्वपूर्ण आंकड़े जैसे पास प्रतिशत, टॉपर्स और कुल छात्रों की संख्या भी साझा करते हैं।

    रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लिंक एक्टिव कर दिया जाता है। इसके जरिए छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से रिजल्ट चेक और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Mar 20, 2026, 11:20 IST

    BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: कैसे और कहां चेक करें रिजल्ट?

    रिजल्ट जारी होने के बाद कभी-कभी सर्वर डाउन होने से छात्रों में बेचैनी बढ़ जाती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल BSEB बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें।

    1. आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर अपनी क्लास के अनुसार ‘Bihar Board 10th Result 2026’ या ‘Bihar Board 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

    3. नया पेज खुलने पर अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।

    4. कैप्चा कोड भरकर Submit/View पर क्लिक करें।

    5. रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

    बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेगा।

  • Mar 20, 2026, 10:00 IST

    Bihar Board Result 2026 Live: छात्र अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें

    Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 के लिए छात्र पहले से ही अपने एडमिट कार्ड और रोल नंबर निकाल कर रख लें। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर लॉगिन करके छात्र आसानी से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड की कॉपी अपने पास रख लें।

  • Mar 20, 2026, 09:56 IST

    बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026: कब आया था पिछले साल रिजल्ट?

    पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को घोषित हुआ था। इस परीक्षा में कुल 82.11% छात्र पास हुए थे। साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक लेकर टॉप किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% और लड़कियों का 80.67% रहा था।

     
     
     
  • Mar 20, 2026, 09:44 IST

    Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब आएगा?

    Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 2026 मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लगभग 25 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना स्कोर चेक और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Mar 20, 2026, 09:42 IST

    Bihar Board 10th Result 2026: कब आएगा बिहार मैट्रिक का रिजल्ट?

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट 2026, 23 मार्च (सोमवार) को जारी होने की पूरी संभावना है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

  • Mar 20, 2026, 09:40 IST

    Bihar Board 10th Result 2026: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

    Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

    • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

    • फिर होम पेज पर“Bihar Board Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

    • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

    • भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

  • Mar 20, 2026, 09:28 IST

    BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कब से

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक और इंटर की कंपार्टमेंटल/स्पेशल परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू करती है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर शूरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया में स्कूल ही छात्रों की ओर से आवेदन करेंगे, इसलिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। यह मौका उन छात्रों को दिया जाता है जो किसी विषय में पास नहीं हो पाए हैं।

  • Mar 20, 2026, 09:24 IST

    Bihar Board 10th 12th Result 2026 Live: biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

    Bihar Board 10th 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। वेबसाइट पर लॉगिन करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे छात्र डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के बाद उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

  • Mar 20, 2026, 09:20 IST

    Bihar Board Metric Result 2026 Live: साल 2025 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में किसने किया था टॉप

    Bihar Board Metric Result 2026: पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को जारी हुआ था, जिसमें कुल 82.11% छात्र पास हुए थे। इस परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% और लड़कियों का 80.67% रहा था।

  • Mar 20, 2026, 09:11 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा कब हुई

    बिहार बोर्ड इंडरमीडिएट की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित हुई थीं। 

  • Mar 20, 2026, 09:06 IST

    Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कब से कब तक हुई आयोजित?

    बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

  • Mar 20, 2026, 09:00 IST

    BSEB 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन कैसे करें?

    छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं:

    • सबसे पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।

    • “BSEB मैट्रिक/इंटर स्क्रूटनी/वेरिफिकेशन 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रोल कोड, रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।

    • जिन विषयों के लिए वेरिफिकेशन कराना है, उन्हें चुनें।

    • प्रति विषय 120 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।

    • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

    आवेदन के बाद कन्फर्मेशन की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।

  • Mar 20, 2026, 08:59 IST

    Bihar Board Results 2026 Class 10, 12: अंकों के सत्यापन की प्रक्रिया क्या है?

    BSEB कक्षा 10 और 12 के अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन मिलने के बाद, बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करता है। इसमें यह देखा जाता है कि कोई सवाल बिना जांचे न रह गया हो और अंक सही तरीके से जोड़े गए हों। अगर कोई गलती मिलती है, तो उसे ठीक कर दिया जाता है।

    छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि स्क्रूटनी के बाद उनके अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं।

  • Mar 20, 2026, 08:51 IST

    Bihar Board 10th 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट में कितने छात्र हुए थे उपस्थित

    Bihar Board 10th 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में इस वर्ष राज्यभर के 1762 परीक्षा केंद्रों पर 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब वे रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

  • Mar 20, 2026, 08:37 IST

    Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट कब और किस समय जारी हो सकता है परिणाम?

    पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो बिहार बोर्ड के नतीजे आमतौर पर दोपहर में जारी किए जाते हैं। इस बार भी संभावना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच होगी और उसके तुरंत बाद रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रिजल्ट सोमवार 23-25 मार्च के बीच घोषित होने की उम्मीद है।

     
     
     

Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत जैसी अहम जानकारी भी जारी करेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News