घर के पास छिपी है चिड़िया, तेज नजर वाले भी ढूंढते-ढूंढते हो गए फेल

Last Updated: Mar 22, 2026, 08:17 IST

Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें घर के पास एक चिड़िया छिपी हुई है। कई लोग इस तस्वीर में चिड़िया को ढूंढते फेल हो गए हैं। हालांकि, क्या आप इसे सिर्फ 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं ? यदि हां, तो आप यह चैलेंज स्वीकार करें।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें घर के पास एक चिड़िया छिपी हुई है। चिड़िया को इस प्रकार छिपाया गया है कि कई लोग इसे ढूंढते-ढूंढते फेल हो गए हैं। तेज नजर वालों ने भी इस तस्वीर में हार मान ली है। हालांकि, क्या आपके पास इतनी तेज नजरें हैं कि आप चिड़िया को सिर्फ 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।

बहुत ही अलग है तस्वीर 

आप तस्वीर को देखेंगे, तो पाएंगे कि यह तस्वीर बाकी तस्वीरों से बहुत अलग है। इस तस्वीर में एक घर का एरियल व्यू लिया गया है, जिससे घर ऊपर की तरफ से दिख रहा है। वहीं, घर के पीछे एक बड़ा घास का मैदान है। यह तस्वीर किसी भी चीज को छिपाने के लिए बेस्ट है। 

तस्वीर में डार्क शेड का इस्तेमाल 

तस्वीर में कुछ जगहों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल हुआ है, तो कुछ जगहों पर डार्क शेड का इस्तेमाल हुआ है। ऐसे में रंगों का यह पैटर्न चीजों को छिपाने के लिए बेहतर है। आप  इसे अपने लिए एक हिंट की तरह ले सकते हैं। अब आपको अधिक गहरें और अधिक हल्के शेड्स की तरफ ध्यान देना है। 

क्या आपने अब चिड़िया को ढूंढ लिया है ?

क्या आपने अब चिड़िया को ढूंढ लिया है, यदि नहीं, तो कोई बात नहीं। क्योंकि, कई लोग इसे बहुत देर में भी नहीं ढूंढ सके हैं। ऐसे में आप थोड़ा समय और ले सकते हैं और चिड़िया को अगले कुछ सेकेंड्स में ढूंढ सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय कुछ सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए। 

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपी हुई है चिड़िया 

हम उम्मीद करते हैं कि आपने चिड़िया को ढूंढ लिया होगा। यदि आप ऐसा नहीं कर सके हैं, तो कोई बात नहीं, हम आपको इसका जवाब दे देते हैं। आपको बता दें कि चिड़िया को घर के बाएं तरफ की एक मीनार के गुंबद पर छिपाया गया है। इस चिड़िया का रंग काला है, जिससे इसका छिपाना आसान हो सका है।

पढ़ेंः तस्वीर में छिपकर बैठा है तोता, 10 सेकेंड में भी नहीं दे सकेंगे जवाब


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 22, 2026, 08:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News