बदल गया रेलवे का नियम, अब जनरल टिकट के लिए फोटो ID अनिवार्य
भारतीय रेलवे में सफर करने का नियम अब बदल गया है। अब Railone ऐप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने के लिए फोटो आईडी अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही, आईडी को साथ में लेकर यात्रा करनी होगी।
यदि आप भारतीय रेलवे के माध्यम से सफर करने का मन बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि, रेलवे ने जनरल टिकट वाले यात्रियों के लिए अपने नियम में बदलाव कर दिया है। अब Railone ऐप से जनरल टिकट बुक करते समय फोटो आईडी देना अनिवार्य होगा। साथ ही, इस आईडी को अपने साथ रखकर यात्रा भी करनी होगी। इसके बाद आपका जनरल टिकट मान्य नहीं होगा। यह नियम 15 जुलाई, 2026 से लागू हो गया है।
किन पर लागू होगा नियम
रेलवे का यह नया नियम केवल उन यात्रियों पर लागू होगा, जो रेलवन ऐप के माध्यम से जनरल टिकट बुक कर रहे हैं। हालांकि, टिकट काउंटर से जनरल टिकट लेने पर यह नियम लागू नहीं होगा।
Railone App में यह हुआ है बदलाव
-रेलवन ऐप से जनरल टिकट बुक करते समय एक वैध फोटो प्रमाण पत्र देना अनिवार्य हो गया है।
-अब यात्रा के दौरान उसी पहचान प्रमाण पत्र को अपने साथ रखना होगा, जिसकी जानकारी टिकट बुक करते समय दी गई थी।
-टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
-यात्रा के दौरान टीटीई द्वारा अपकी आईडी के बारे में पूछा जा सकता है।
स्क्रीनशॉट नहीं होगा मान्य
पहले लोग ऐप से टिकट बुक करते समय स्क्रीनशॉट लेकर भी यात्रा कर लेते थे, लेकिन अब स्क्रीनशॉट को मान्य नहीं किया गया है। अब यात्रा करते समय आपको रेलवन ऐप में ही जनरल लाइव टिकट दिखाना होगा। यदि आप ऐप में टिकट नहीं दिखा पाते हैं, तो आपकी टिकट मान्य नहीं होगी। ऐसे मामलों में रेलवे द्वारा जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
ऐसे बुक करें जनरल टिकट
आप रेलवन ऐप से नीचे दिए चरणों के माध्यम से अपना टिकट बुक कर सकते हैंः
-आप Railone ऐप पर अपने पंजीकृत नंबर से लॉग इन करें।
-यहां जनरल टिकट का विकल्प चुनें।
-अब यात्रा शुरू करने या समाप्त करने का स्थान चुनें।
-अपनी फोटो आईडी और उसका नंबर दर्ज करें।
-अब डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये पेमेंट कर सकते हैं।
-भुगतान होने पर आपका टिकट दिखाई देगा, जिसे आप लाइव टीटीई को दिखा सकते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.