देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी को मिला नया CEO, IIT खड़गपुर से की है पढ़ाई
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी Infosys को अपना नया CEO मिल गया है। कंपनी ने आशीष कुमार दास को यह जिम्मेदारी दी है, जो कि 2027 से यह पदाभार संभालेंगे।
देश की दूसरी सबसे बड़ी और दिग्गज आईटी कंपनी Infosys को अपना नया CEO मिल गया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर आशीष कुमार दास को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी-नामित बनाया गया है। वह 1 अप्रैल, 2027 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे, तब तक सलिल पारेख इस सीईओ पद पर बने रहेंगे। पारेख इस पद करीब 9 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वर्तमान में किस पद पर हैं आशीष
आशीष कुमार वर्तमान में कंपनी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजीडेंट के पद पर कार्यरत हैं। वह कंपनी के सर्विसेज, यूटिलिटीज, रिर्सोसेज, एनर्जी और इंटरप्राइज सस्टेनेबिलिटी बिजनेस को संभालते हैं। उन्हें इस क्षेत्र में 30 से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने कंपनी का कई वैश्विक मंचों पर प्रतिनिधित्व भी किया है। वह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और बी20 समिट 2023 जैसे बड़े मंचों से भी जुड़कर काम कर चुके हैं।
IIT खड़गपुर से की है पढ़ाई
आशीष दास ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुमार आईआईटी खड़गपुर से की है। इसके अलावा, उन्होंने स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से ग्लोबल लीडरशीप प्रोग्राम को भी पूरा किया है। मौजूदा समय में वह अमेरिका में रहकर कंपनी के कामकाज को देखते हैं।
अगले 5 वर्षों तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आशीष दास को नई सीईओ के तौर पर जिम्मेदारी 2027 से मिलेगी और वह अगले 5 सालों तक कंपनी का नेतृत्व करेंगे। हालांकि, उनकी नियुक्ति की अंतिम पुष्टी अभी शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही तय होगी। क्योंकि, कंपनी में कई बड़े शेयरधारक हैं, जिनके निर्णय बहुत ही महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं।
कंपनी ने बाहरी के बजाय ‘इनसाइडर’ को चुना
इंफोसिस कंपनी ने बदलते तकनीक की दौर में बाहर से किसी नए सीईओ को नियुक्त करने के बजाय कंपनी के ‘इंसाइडर’ को ही नए सीईओ के रूप में चुना है। कंपनी के चेयरमैन नंदन नीलेकणी के मुताबिक, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग एक नए दौर से गुजर रहा है। ऐसे में कंपनी को एक ऐसी लीडर की जरूरत थी, जो नई तकनीकों के अनुरूप बदलाव भी ला सके और ग्राहकों का भरोसा भी बनाए रखे। आपको बता दें कि इंफोसिस कंपनी देश की बड़ी और दिग्गज कंपनियों में शामिल है। आईटी कंपनी के रूप में यह कंपनी एक बड़ी पहचान रखती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.