Most Runs and Wickets Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (T20) का फाइनल आज खेला जायेगा, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। बल्लेबाज़ी में भारत के अभिषेक शर्मा सबसे आगे चल रहे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 314 रन बनाए और 75 रनों की शानदार पारी खेली।
2025 में खेले गए मैचों में एशियाई टीमों के बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जबकि श्रीलंका के पथुम निसंका ने टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा। बांग्लादेश के सैफ हसन और तौहीद हृदॉय ने भी लगातार रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती दी। वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने भी अर्धशतक जमाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया।
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final Dubai
Most Runs Asia Cup 2025 किसके नाम सर्वाधिक रन:
एशिया कप 2025 (T20) में भारत के अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 7 मैचों में 314 रन जड़े, जिसमें 75 रन की बड़ी पारी भी शामिल रही। उनके बाद श्रीलंका के पथुम निसंका (261 रन) शीर्ष बल्लेबाज़ों में रहे।
Asia Cup 2025 टॉप रन-स्कोरर्स
खिलाड़ी | मैच | पारियाँ | रन | सर्वाधिक स्कोर |
---|---|---|---|---|
अभिषेक शर्मा (भारत) | 7 | 7 | 314 | 75 |
पथुम निसंका (श्रीलंका) | 6 | 6 | 261 | 107 |
सैफ हसन (बांग्लादेश) | 4 | 4 | 178 | 69 |
साहिबज़ादा फर्हान (पाकिस्तान) | 6 | 6 | 160 | 58 |
कुशल परेरा (श्रीलंका) | 6 | 6 | 146 | 58 |
तिलक वर्मा (भारत) | 6 | 5 | 144 | 49* |
तौहीद हृदॉय (बांग्लादेश) | 6 | 6 | 139 | 58 |
फखर ज़मान (पाकिस्तान) | 6 | 6 | 135 | 50 |
मोहम्मद हारिस (पाकिस्तान) | 6 | 5 | 131 | 66 |
कुशल मेंडिस (श्रीलंका) | 6 | 6 | 122 | 74* |
लिटन दास (बांग्लादेश) | 4 | 4 | 119 | 59 |
शुभमन गिल (भारत) | 6 | 6 | 115 | 47 |
Asia Cup 2025 Channel Numbers: टीम इंडिया के मैच LIVE देखें इन DTH चैनल नंबरों पर
कुलदीप यादव का कमाल:
एशिया कप 2025 (T20) में गेंदबाजी के मोर्चे पर भारत के स्पिनर कुलदीप यादव टॉप पर चल रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में 17 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया है। कुलदीप की गेंदबाजी इस टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है और टीम के लिए मैच विनिंग साबित हो रही है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 2 बार चार विकेट भी लिए है.
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 2025 में अपने घातक स्पेल से बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया। 6 मैचों में उन्होंने 13 विकेट झटके और उनका बेस्ट फिगर 4/7 रहा। उनकी गेंदबाज़ी ने भारत को कई अहम जीत दिलाई और वे टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज़ बने।
Most Wickets Asia Cup 2025 एशिया कप 2025 लीडिंग विकेट-टेकर
Asia Cup 2025 – सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़:
खिलाड़ी | मैच | पारियाँ | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी |
---|---|---|---|---|
कुलदीप यादव (भारत) | 7 | 7 | 1 | 4/7 |
जुनैद सिद्दीकी (यूएई) | 3 | 3 | 9 | 4/18 |
शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान) | 6 | 6 | 9 | 3/17 |
मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश) | 6 | 6 | 9 | 3/20 |
हारीस रऊफ़ (पाकिस्तान) | 4 | 4 | 9 | 3/33 |
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) | 6 | 6 | 8 | 2/22 |
साइम अय्यूब (पाकिस्तान) | 6 | 5 | 8 | 3/35 |
रिशाद हुसैन (बांग्लादेश) | 5 | 5 | 8 | 2/18 |
तस्किन अहमद (बांग्लादेश) | 4 | 4 | 8 | 3/28 |
दुशन चमीरा (श्रीलंका) | 6 | 6 | 7 | 2/29 |
महेदी हसन (बांग्लादेश) | 4 | 4 | 6 | 2/25 |
नुवन तुशारा (श्रीलंका) | 6 | 6 | 6 | 4/18 |
डेटा: ESPN
टूर्नामेंट इनसाइट्स
कुलदीप यादव की लगातार विकेट निकालने की क्षमता और उनकी किफायती गेंदबाजी उन्हें अब तक का सबसे खतरनाक गेंदबाज बना रही है। ऐसे में हर मैच के बाद अपडेटेड आँकड़े जानने के लिए आधिकारिक क्रिकेट पोर्टल चेक करना ज़रूरी है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation