मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में बना दिया यह बड़ा रिकॉर्ड, टिम साउदी को छोड़ा पीछे

Last Updated: Oct 20, 2026, 18:36 IST

मिचेल स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह तेज गेंदबाजों के बीच सर्वाधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में भी स्टार्क ने टिम साउदी को पीछे छोड़कर 7वें स्थान पर आ गए है।    

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 450 टेस्ट विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 450 टेस्ट विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mitchell Starc Record: अपनी रफ्तार और घातक स्विंग से बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सबसे कम गेंदें फेंकीं और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों के बीच सर्वाधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में भी उन्होंने टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया है।

मिचेल स्टार्क ने 450 टेस्ट विकेट लेकर रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेबेरहा में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश के कारण खेल प्रभावित रहा, लेकिन तीसरे दिन मौसम ने साथ दिया और मैदान पर खेल शुरू हो सका। इसी दौरान स्टार्क ने दो विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 450 विकेट पूरे कर लिए।

स्टार्क ने यह उपलब्धि अपने 109वें टेस्ट मैच में हासिल की। अब 450 टेस्ट विकेट के साथ उनका नाम क्रिकेट इतिहास के चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गया है।

सबसे कम गेंदों में 450 विकेट

स्टार्क की उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने गेंदों के लिहाज से सबसे तेजी से 450 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कुल 20,577 गेंदें फेंकीं। इस तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ को पीछे छोड़ दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने में चौथे नंबर पर

ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में स्टार्क चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं, नाथन लियोन 573 और ग्लेन मैकग्राथ 563 विकेट लेकर उनसे आगे हैं।

स्टार्क के पास अभी अपने विकेटों की संख्या बढ़ाने का मौका है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में उनका प्रदर्शन इस लिस्ट में उनकी स्थिति को और मजबूत कर सकता है।

गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल

मिचेल स्टार्क की पहचान सिर्फ एक शानदार तेज गेंदबाज के तौर पर नहीं है। वह टेस्ट क्रिकेट में 2,500 से ज्यादा रन भी बना चुके हैं। 

टिम साउदी को छोड़ा पीछे 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों के बीच सर्वाधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में भी स्टार्क ने टिम साउदी को पीछे छोड़कर सातवां स्थान हासिल किया है।

450 टेस्ट विकेट और सबसे कम गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचने का रिकॉर्ड उनके शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है।

प्रज्ञान ओझा बने नए चीफ सेलेक्टर, पैनल में इस पूर्व क्रिकेटर की भी एंट्री, देखें पूरा पैनल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 20, 2026, 18:36 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News