BSF Head Constable Admit Card 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर, मैकेनिक एडमिट कार्ड जल्द जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 20, 2026, 14:03 IST

BSF Head Constable Admit Card 2026: बीएसएफ जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। एग्जाम 02 नवंबर 2026 को होगा। बीएसएफ आरओ और आरएम की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF Head Constable Admit Card 2026
BSF Head Constable Admit Card 2026

BSF HC RO RM Admit Card 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर  हेड कांस्बेटल रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। एग्जाम 02 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। बीएसएफ आरओ और आरएम भर्ती परीक्षा के माध्यम से हेड कांस्टेबल के कुल 1121 रिक्त पदों को भरना चाहता है, जिनमें रेडियो ऑपरेटर के 910 और रेडियो मैकेनिक के 211 पद शामिल है। बीएसएफ आरओ और आरएम की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

BSF Head Constable Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

बीएसएफ आरओ और आरएम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 22 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

बीएसएफ आरओ और आरएम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द जारी 

BSF HC RO RM Admit Card 2026- हाइलाइट्स

बीएसएफ आरओ और आरएम भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1121 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन, स्किल टेस्ट, मेडिकल और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

सीमा सुरक्षा बल (BSF) 

पद का नाम 

हेड कांस्बेटल रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM)  

रिक्त पदों की संख्या 

1121

परीक्षा का नाम 

बीएसएफ आरओ और आरएम परीक्षा 2026

परीक्षा की तिथि 

02 नवंबर 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन, स्किल टेस्ट, मेडिकल और फाइनल मेरिट लिस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rectt.bsf.gov.in

BSF HC RO RM CBT Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

बीएसएफ आरओ और आरएम परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर What’s New सेक्शन देखें। 

  • BSF HC RO RM Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

BSF Head Constable Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

बीएसएफ आरओ और आरएम परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।     

BSF HC RO RM CBT Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

बीएसएफ आरओ और आरएम परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम 

  • माता-पिता या अभिभावक का नाम

  • उम्मीदवार की जन्म तिथि 

  • श्रेणी 

  • लिंग 

  • रोल नंबर 

  • उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि 

  • परीक्षा की पाली और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • गेट बंद होने का समय 

  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो 

  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

  • परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 20, 2026, 14:03 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News