दुनिया के सबसे बड़े घर में हैं 1788 कमरे और 257 बाथरूम, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

दुनिया का सबसे बड़ा घर ब्रुनेई में स्थित है। इस घर में 1788 कमरे, 257 बाथरूम और 5000 लोगों की क्षमता वाला हॉल है। यह घर 2,00,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जो कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा निवास स्थल बनाता है। 

Kishan Kumar
Jun 23, 2025, 18:33 IST
दुनिया का सबसे बड़ा घर
दुनिया का सबसे बड़ा घर

जीवन में हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। हालांकि, इस सपने को सच करने में किसी-किसी व्यक्ति की पूरी उम्र निकल जाती है और इसके बावजूद भी वह केवल कुछ ही बड़ा घर कर पाते हैं।

लेकिन, क्या आपने कभी दुनिया के सबसे बड़े घर के बारे में पढ़ा या सुना है। क्या आप जानते हैं कि यह घर किस देश और किस शहर में मौजूद है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

कौन-सा है दुनिया का सबसे बड़ा घर 

दुनिया का सबसे बड़ा घर ब्रुनेई में स्थित है, जिसका नाम इस्ताना नुरूल इमान है। इसका अर्थ विश्वास के निवास की रोशनी है। 

किसका है दुनिया का सबसे बड़ा घर 

दुनिया का सबसे बड़ा घर ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया का है। वह 1967 से ब्रुनेई के सुल्तान और 1984 से यहां के प्रधानमंत्री पद पर हैं। इसके साथ ही वह सबसे शक्तिशाली सुल्तानों में से एक हैं।

कितना बड़ा है घर 

अब हम यह जान लेते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा घर कितना बड़ा है, तो आपको बता दें कि यह कुल 4,00,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यदि इसे गज में बदला जाए, तो यह 483033.45 वर्ग गज के बराबर है। 

घर में मौजूद हैं 1788 कमरे

आपको बता दें कि यह घर इतना बड़ा है कि यहां कुल 1788 कमरे मौजूद हैं। हालांकि, सभी कमरों में कोई रहता नहीं है। 

घर में मौजूद हैं 257 बाथरूम

यह घर इतना बड़ा है कि यहां लोगों की सुविधाओं के लिए 257 बाथरूम बनाए गए हैं।

5000 लोगों के लिए बना है हॉल

इस घर में इतना बड़ा हॉल है कि एक बार में यहां 5000 लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में घर में किसी भी बड़े कार्यक्रम में इस हॉल का इस्तेमाल किया जाता है। 

घोड़ों के लिए बना है एयर कंडीशनर अस्तबल

यह दुनिया का अनूठा घर भी है, जहां करीब 200 घोड़ों के लिए वातानुकूलित अस्तबल बना हुआ है। 

घर में लगे हैं 51000 लाइट बल्ब

दुनिया के सबसे बड़े घर में करीब 564 झूमर लगे हुए हैं, जो कि इसे एक राजशाही निवास महसूस कराने में सहयोग करते हैं। वहीं, पूरे घर में 51000 लाइट बल्ब लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त, पूरे घर में 18 एलिवेटर मौजूद हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःदुनिया का पहला रेलवे स्टेशन कौन-सा है, यहां जानें




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

I did my graduation from GGSIPU University, Delhi. I started my Career from Dainik Jagran(Print) as a reporter then I switched to Amar Ujala(Print) as a Sub-Editor. I used to cover all technical universities of Delhi including; DTU, IIIT, DSEU, IGDTUW & NSUT. Currently I work for Jagran Josh(A digital wing of Dainik Jagran). Here, I create digital content for General Knowledge Section. My expertise is in General Knowledge, Creative writing, Research, Hindi & English typing.
... Read More

Get here current GK and GK quiz questions in English and Hindi for India, World, Sports and Competitive exam preparation. Download the Jagran Josh Current Affairs App.

Trending

Latest Education News