PFRDA Grade A Vacancy 2025: पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) की ओर से ग्रेड A असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 6 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pfrda.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कुल 20 पदों के लिए निकाले गए पदों के लिए उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन एग्जाम के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
PFRDA Grade A Notification 2025: पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार ग्रेड A ऑफिसर के पद के लिए नोटिफिकेशन की पुन: जांच अवश्य करें। आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं
PFRDA ग्रेड ए भर्ती 2025 |
PFRDA Grade A Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) में ग्रेड A ऑफिसर के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार 6 अगस्त, 2025 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तिथियों की जांच के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं:
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 6 अगस्त, 2025 |
चरण-I और चरण-II की ऑनलाइन एग्जाम के लिए कॉल लेटर की उपलब्धता | https://www.pfrda.org.in/ |
फेस I - ऑनलाइन एग्जाम | 6 सितंबर, 2025 |
फेस II - ऑनलाइन एग्जाम | 6 अक्टूबर, 2025 |
फेस III - इंटरव्यू | चरण II में सफल उम्मीदवारों को ई-मेल/एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा। |
PFRDA Grade A Vacancy 2025: आयु सीमा
ग्रेड A ऑफिसर के कुल 20 पदों के लिए निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 31 जुलाई 2025 तक तीस वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त 1995 को या उसके बाद होना चाहिए।
PFRDA Grade A Vacancy 2025: रिक्त पद
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का सिलेक्शन तय किये गए नियमों के अनुसार ही किया जाएगा, जिसके लिए सभी मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से रिक्त पदों की जांच कर सकते हैं:
वर्ग | पदों की संख्या |
जनरल | 8 |
बीमांकिक | 2 |
सूचान प्रौद्योगिकी | 2 |
अनुसंधान (अर्थशास्त्र) | 1 |
अनुसंधान (सांख्यिकी) | 2 |
मुंशी | 2 |
कानूनी | 2 |
राजभाषा | 1 |