India vs Pakistan Highlights: एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, रोमांचक मैच में जीता गोल्ड

Last Updated: Oct 3, 2026, 14:22 IST

भारत ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को एशियाई क्रिकेट गेम्स के फाइनल मैच में धूल चटाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 212 रनों को टारगेट दिया था, लेकिन पाकिस्तान 6 विकेट गवाकर 192 रनों पर ही सिमट गया। 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच 2026
भारत बनाम पाकिस्तान मैच 2026

एशिया गेम्स 2026 में क्रिकेट के फाइनल मैच में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर एशिया गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत की ओर से पाकिस्तान को 212 रनों का टारगेट दिया गया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 विकेट गवाकर सिर्फ 192 रन बनाकर ही सिमट गई।

आपको बता दें कि मौजूदा एशियन गेम्स में भारत का यह 19वां गोल्ड मेडल है। मैच में टॉस भारत ने जीता था और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, भारत की शुरुआत काफी धीमी हुई थी, लेकिन अंत में अपने बेहतरीन फील्डिंग के दम पर पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने देश की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया है।

पाकिस्तान के हसन नवाज ने बनाए सबसे अधिक रन

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक रन हसन नवाज ने बनाए हैं। उन्होंने 51 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके जड़े। हालांकि, उनकी यह पारी भी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकी। 

जब रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच 

मैच में सबसे रोमांचक मोड़ तब आ गया था, जब पाकिस्तान को तीन ऑवर में 52 रन बनाने थे। हालांकि, भारत ने यहां अपनी जबरदस्त गेंदबादी दिखाई। पाकिस्तान की ओर से  कप्तान साहिबजादा ने 11 गेंदों में 10 रन और सदाकत ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े थे। हालांकि, यह साझेदारी वॉशिंगटन सुदंर ने चौथे ऑवर में फरहान को आउट कर तोड़ दी। 

अभिषेक ने खेली तूफानी पारी 

मैच में सलामी बल्लेबाज रहे अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी अर्धशतीय पारी खेली। शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 42 रनों की साझेदारी की। हालांकि, वह अराफात मिन्हास द्वारा 8वें ऑवर में स्टंप आउट हो गए थे।

14वें ऑवर में आउट हुए ईशान किशन

भारत की ओर से ईशान किशन ने 18 गंदों में 3 चौकों के साथ 20 रन बनाए और अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। हालांकि, 14वें ऑवर में वह भी पवेलियन लौट गए। 

15वें ऑवर में आउट हुए अय्यर

ईशान किशन के लौटने के बाद 15वें ऑवर में श्रेयस अय्यर अबरार की बॉल का शिकार हो गए। अय्यर के आउट होने के दौरान भारत का स्कोर 133 रनों का था। हालांकि, उनके लौटने के बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अपने तूफानी पारी खेलकर 30 गेंदों में 62 रन बनाए। दानियाल ने 20वें ऑवर की पहली गेंद पर ही दुबे को ऑउट कर दिया था। वहीं, उपकप्तान तिलक वर्मा 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपने बल्ले से 4 छक्के और 3 चौके निकाले। 

भारत: 211/6 (20 ओवर)

पाकिस्तान: 192/6 (20 ओवर)



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 3, 2026, 14:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News