UP Board 12th Geography Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 12 भूगोल सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF
UP Board 12th Geography Exam 2026-27: उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं के भूगोल का सिलेब्स 2026-27 यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध इस सिलेब्स की PDF को डाउनलोड करें। यहां से एग्जाम पैटर्न और सिलेब्स के बारे में जानें।
UP Board Class 12th Geography Syllabus 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 12वीं के भूगोल (Geography) सब्जेक्ट का नया सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और मार्क्स विभाजन की पूरी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। भूगोल सब की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि यह पेपर थ्योरी और प्रयोगात्मक (Practical) दोनों भागों में विभाजित होता है।
भूगोल एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए लिंक से UP Board 12th Geography Syllabus 2026-27 को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों ही एग्जाम के मार्क्स डिविजन के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 भूगोल सिलेबस 2026-27: मुख्य डिटेल्स
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 के भूगोल सिलेबस और एग्जाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें:
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| सब्जेक्ट | कक्षा 12 भूगोल (Geography - कोड 129) |
| कुल मार्क्स | 100 मार्क्स (70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल) |
| थ्योरी मार्क्स | 70 मार्क्स (न्यूनतम पासिंग मार्क्स: 23) |
| प्रैक्टिकल एग्जाम | 30 मार्क्स (न्यूनतम पासिंग मार्क्स: 10) |
| कुल पासिंग मार्क्स | 33 मार्क्स (23 थ्योरी + 10 प्रैक्टिकल) |
| एग्जाम की अवधि | 3 घंटे 15 मिनट (थ्योरी) / 4 घंटे (प्रैक्टिकल) |
UP Board Class 12 Geography Exam Pattern & Marking Scheme
यूपी बोर्ड 12वीं भूगोल का कुल पेपर 100 मार्क्स का आयोजित किया जाता है। इसे मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है:
-
लिखित एग्जाम: 70 मार्क्स
-
आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षा: 30 मार्क्स
| एग्जाम का प्रकार | मार्क्स | पासिंग मार्क्स |
| बोर्ड लिखित एग्जाम | 70 मार्क्स | 23 मार्क्स |
| आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट वर्क | 30 मार्क्स | 10 मार्क्स |
| कुल मार्क्स | 100 मार्क्स | 33 मार्क्स |
प्रयोगात्मक एग्जाम मार्क्स विभाजन (Practical Marking Scheme - 30 Marks)
भूगोल की 30 मार्क्स के प्रैक्टिक एग्जाम को बाह्य मूल्यांकन (15 मार्क्स) और आंतरिक मूल्यांकन (15 मार्क्स) में समान रूप से बांटा गया है। छात्र यहां से देखें।
| मूल्यांकन का प्रकार | डिटेल्स | मार्क्स |
| बाह्य मूल्यांकन | 1. लिखित एग्जाम (6 में से 4 प्रश्न करने अनिवार्य) | 10 मार्क्स |
| 2. मौखिक एग्जाम (Viva), अभ्यास पुस्तिका व मॉडल/चार्ट | 05 मार्क्स | |
| आंतरिक मूल्यांकन | 1. मॉडल / चार्ट का निर्माण | 05 मार्क्स |
| 2. प्रयोगात्मक अभ्यास पुस्तिका एवं मौखिकी (Viva) | 05 + 05 = 10 मार्क्स | |
| कुल प्रयोगात्मक अंक | खण्ड 'ग' (प्रैक्टिकल) | 30 मार्क्स |
UP Board Class 12 Geography Syllabus 2026-27 - यहां क्लिक करें
प्रैक्टिकल के मुख्य अध्याय:
- आंकड़े-स्रोत तथा संकलन (ओजाइव, आवृत्ति बहुभुज)
- आंकड़ों का प्रक्रमण (माध्य, माध्यिका, बहुलक)
- आंकड़ों का आलेखीय निरूपण (दंड आरेख, फ्लोचार्ट, थीमैटिक व कोरोप्लाथ मानचित्र)
- स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी (GIS - भौगोलिक सूचना तंत्र के घटक व कार्य)
UP Board Class 12 Geography Syllabus PDF डाउनलोड कैसे करें?
- UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज के शीर्ष पर दिए गए Syllabus 2026-27 अनुभाग पर क्लिक करें।
- Class 12th की सूची में Geography (कोड - 129) खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- PDF फाइल को अपने फोन या कंप्यूटर में सेव करके अपनी पढ़ाई शुरू करें।
यहां भी पढ़े: UP Board History Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 12 इतिहास सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.