साल 2025 के महत्त्वपूर्ण कांफ्रेंस व समिट की पूरी लिस्ट, यहां देखें

Dec 21, 2025, 12:00 IST

साल 2025 में भारत ने कई देशों के साथ मिलकर महत्त्वपूर्ण कांफ्रेंस व समिट में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न द्विपक्षीय वार्ता के साथ देश-दुनिया के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और भविष्य की रणनीति तय की गई। इस लेख में हम महत्त्वपूर्ण समिट व कांफ्रेंस की सूची दे रहे हैं, जिसे आप प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पढ़ सकते हैं।

समिट व कांफ्रेंस 2025
समिट व कांफ्रेंस 2025

दुनियाभर में हर साल महत्त्वपूर्ण समिट व कांफ्रेंस का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में साल 2025 में भी भारत समेत विभिन्न देशों में कांफ्रेंस व समिट का आयोजन किया गया। इसमें भारत ने न सिर्फ बढ़-चढ़कर भाग लिया, बल्कि द्विपक्षीय वार्ता के दौर के साथ देश-दुनिया के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और भविष्य की रणनीति को रूप देने का काम किया है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कांफ्रेंस व समिट से अक्सर सवाल पूछे जाते हैं। इस लेख में हम इस वर्ष की महत्त्वपूर्ण समिट व कांफ्रेंस के बारे में जानेंगे। 

2025 की महत्त्वपूर्ण समिट व कांफ्रेंस

सम्मेलन

तिथि

स्थान

मुख्य परिणाम/विषय

G20 शिखर सम्मेलन

22-23 नवंबर, 2025

जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका

थीम: "Solidarity, Equality, Sustainability"। 

COP30 (जलवायु सम्मेलन)

10-21 नवंबर, 2025

बेलेम, ब्राजील

अमेजन वर्षावनों का संरक्षण और 'बेलेम हेल्थ एक्शन प्लान' को अपनाना।

17वां ब्रिक्स (BRICS) समिट

6-7 जुलाई, 2025

रियो डी जनेरियो, ब्राजील

'रियो डी जनेरियो घोषणा' जारी की गई। AI गवर्नेंस और समावेशी शासन पर ध्यान।

SCO शिखर सम्मेलन

31 अगस्त - 1 सितंबर, 2025

तियानजिन, चीन

SCO के इतिहास का सबसे बड़ा सम्मेलन। आतंकवाद विरोधी और एंटी-ड्रग सेंटर लॉन्च किए गए।

51वां G7 शिखर सम्मेलन

जून 2025

कन्यामोली, इटली

आर्थिक सुरक्षा, यूक्रेन संकट और तकनीकी सहयोग पर चर्चा।

नाटो (NATO) समिट

2 अक्टूबर, 2025

द हेग, नीदरलैंड

75वीं वर्षगांठ के बाद रक्षा बजट और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान।

8वां राष्ट्रीय रणनीतिक सुरक्षा कांफ्रेंस

-

नई दिल्ली

रियल टाइम डाटा पर आंतरिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना

शेप 2025 कांफ्रेंस

-

नई दिल्ली

अस्पतालों की संरचना, स्थापत्य कला और उपकरणों पर केंद्रित

चौथा भारत-मध्य एशिया डायलॉग

 

नई दिल्ली

विभिन्न देशों में व्यापार, सुरक्षा और विकास भागीदारी में सहयोग देना

तंबाकू नियंत्रण पर विश्व काफ्रेंस

-

डबलिन, आयरलैंड

तंबाकू नियंत्रण पर सोसायटी का सहयोग व नए अभ्यास को शामिल करना 

दूसरी ब्लू टॉक्स

मई

नई दिल्ली

मरीन संरक्षण को बढ़ावा देना

आर्मी कमांडर कांफ्रेंस

अप्रैल

नई दिल्ली

ईयर ऑफ रिफॉर्म्स पर आधारित

अंतरराष्ट्रीय यूथ कांक्लेव

अप्रैल

सिक्किम

सतत पर्यटन और संरक्षण को बढ़ावा देना

ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट

-

नई दिल्ली

संभावाना थीम पर आधारित

2025  के अन्य सम्मेलन

सम्मेलन

आयोजन स्थल

तिथि

केंद्र/विषय

विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) 2025

नई दिल्ली

5-7 मार्च, 2025

टेरी (TERI) द्वारा आयोजित; गयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव को 'सस्टेनेबल डेवलपमेंट लीडरशिप अवार्ड' दिया गया।

विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन

दिल्ली (भारत मंडपम)

1-3 जून, 2025

IATA की 81वीं वार्षिक बैठक।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025

नई दिल्ली (यशोभूमि)

8-11 अक्टूबर, 2025

नवाचार और 5G/6G विकास।

इंटैंजिबल कल्चरल हेरिटेज (ICH) सम्मेलन

दिल्ली (लाल किला)

8-13 दिसंबर, 2025

यूनेस्को के सहयोग से आयोजित।

शंगरी-ला डायलॉग (एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन)

सिंगापुर

जून 2025

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा।

विश्व आर्थिक मंच (WEF)

दावोस

जनवरी 2025

वैश्विक व्यापार और एआई (AI) के भविष्य पर मंथन।

राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन

बारबाडोस

अक्टूबर 2025

लोकतांत्रिक शासन और संसदीय सहयोग पर केंद्रित।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News